निरीक्षण ! एडीजी ने जेल, थाने पर पहुंच कर लिया स्थितियों का जायजा

गाजीपुर, 23 अक्टूबर 2019। अपर पुलिस महानिदेशक (अभि.) द्वारा आज थाना जंगीपुर का औचक निरीक्षण कर मातहदों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। एडीजी ने अपने निरीक्षण के दरम्यान थाना कार्यालय, रजिस्टर के रख- रखाव, थाना परिसर की साफ-सफाई, बैरक, मेस का निरीक्षण किया गया। उन्होंने थाने पर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिए गए।


बताते चलें कि एडीजी ने पुलिस लाइन मे सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण अभियोगों की समीक्षा भी की गयी। इसके पश्चात उन्होंने जिला जेल का निरीक्षण कर वहां की स्थितियों का जायजा लिया।

Views: 7

Advertisements

Leave a Reply