सुरक्षा ! भारतीय सेना सड़क मार्ग से 40 मिनट में पहुंचेगी डोकलाम

नई दिल्ली, 04 अक्टूबर 2019। देश की सुरक्षा में रत सैनिकों को अब आकस्मिक समय में डोकलाम घाटी पहुंचना काफी आसान हो गया है। अभी से पूर्व सेना को डोकलाम पहुंचने के लिए पहाड़ी पगडंडी पर सात घंटे की चढ़ाई करनी पड़ती थी।भारतीय जवानों को अब उस कठिन परिश्रम से मुक्ति मिल रही है। देश की सीमा सड़क संगठन की बनाई वैकल्पिक भीम बेस-डोकला सड़क मार्ग से अब भारतीय सेना का डोकलाम घाटी पहुंचने में मात्र 40 मिनटका समय लगेगा।
उल्लेखनीय है कि सीमा सड़क संगठन ने 2015 में ही इस सड़क के निर्माण की मंजूरी दे दी गई थी। डोकलाम विवाद के समय भारतीय जवानों को यहां तक पहुंचने में सात घंटे लग गए थे।डोकलाम में ही चीन की चुंबी घाटी है। यहीं भूटान और भारत की सीमाएं मिलती हैं। उस समय जब डोकला घाटी में ही भारत और चीन की सेनाएं आमने-सामने आ गई थीं और 73 दिनों तक दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल बन रहा। आपसी बातचीत के बाद सेनाएं पीछे हटी थीं। बीआरओ ने कहा है कि उसने डोकला बेस तक जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य खत्‍म कर लिया है। यह सड़क सिक्किम के करीब डोकलाम घाटी में प्रवेश करती है।

Visits: 25

Leave a Reply