चुनाव आयोग!  महाराष्‍ट्र और हरियाणा में बजा चुनावी बिगुल, खर्च सीमा निर्धारित

नई दिल्ली, 21 सितम्बर 2019। चुनाव आयोग ने महाराष्‍ट्र और हरियाणा में चुनावी बिगुल फूंक दिया है। इसके साथ ही दोनों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई और अब दोनों राज्यों में कोई नई घोषणाएं नहीं की जा सकेंगी। महाराष्‍ट्र और हरियाणा दोनों राज्यों में मतदान 21 अक्‍टूबर को होगा। वर्तमान में क्षदोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार है।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने चुनावी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों राज्यों में 27 सितंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। चार अक्टूबर तक नामांकन किया जा सकता है और 7 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। महाराष्ट्र में 8.9 करोड़ मतदाता और हरियाणा में 1 करोड़ 28 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की 64 विधानसभा सीटों और बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी 21 अक्टूबर को होगा।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र की 288 सदस्यों वाली विधानसभा सभा का कार्यकाल नौ नवंबर को
तथा हरियाणा की 90 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को समाप्त हो रहा है।महाराष्‍ट्र व हरियाणा में अब 21 अक्‍टूबर को मतदान होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि उम्मीदवार के लिए खर्च की सीमा 28 लाख रुपये निर्धारित की है। चुनावी खर्च की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। चुनाव में हिस्सा ले रहे उम्‍मीदवारों को अपने क्रिमिनल रिकॉर्ड की जानकारी देनी आवश्यक होगी।चुनाव आयोग ने प्रचार में पर्यावरण का ध्यान रखते हुए प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का आग्रह किया गया है।

Visits: 34

Leave a Reply