दुर्घटना ! बोलेरो के धक्के से एएनएम और उसके पति की मौत

देवरिया, 21 सितम्बर 2019। सामुदाईक स्वास्थ्य केन्द्र भटनी के अर्न्तगत स्वास्थ्य उपकेन्द्र मोतीपुर में कार्यरत महिला स्वास्थ्य कर्मी व उनके पति की आज बोलेरो की टक्कर से दुखद मौत हो गयी।
बताया गया कि एएनएक्ष सुमित्रा देवी अपने पति रामचन्द्र के साथ बाइक से अपने कार्यक्षेत्र को जा रही थी,उसी दौरान जीगनी चौराहे के समीप तेज रफ्तार बोलेरो ने धक्का मार दिया जिससे पति पत्नी दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेंज दिया।


Views: 3

Advertisements

Leave a Reply