दबदबा ! राइफल शूटिंग जोन प्रतियोगिता में मारी बाजी

गाजीपुर, 21 सितम्बर 2019। वाराणसी जोन पुलिस की मिर्जापुर जिले में आयोजित 23वीं अर्न्तजनपदीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में गाजीपुर पुलिस ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता सम्पन्न होने के उपरांत शिल्ड लेकर गाजीपुर पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक डा.अरविन्द चतुर्वेदी ने पुलिस टीम की हौसलाअफजाई कर उन्हें मुबारकबाद दी।
राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में गाजीपुर के प्रतिभागी निशानेबाजों में उपनिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह यादव, मुख्य आरक्षी राकेश कुमार सोनकर, आरक्षी प्रमोद कुमार व सुरेन्द्र यादव, महिला आरक्षी बहार,जूही सिंह व अंजली शामिल रही। विजयी पुलिस टीम को पुलिस बल ने शुभकामनाएं दी हैं।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply