पंचांग व राशिफल – 19 सितम्बर 2019

पंचांग व राशिफल – 19 सितम्बर 2019

पंचांग
माह – आश्विन
तिथि – पंचमी – 19:29:01 तक
पक्ष – कृष्ण
वार – गुरूवार
नक्षत्र – भरणी – 08:45:29 तक

सूर्योदय – 06:07:42
सूर्यास्त – 18:22:04
चंद्रोदय – 21:36:00
चन्द्रास्त – 10:22:00

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 10:12:29 से 11:01:27 तक, 15:06:14 से 15:55:11 तक
कुलिक – 10:12:29 से 11:01:27 तक
कंटक – 15:06:14 से 15:55:11 तक
राहुकाल – 13:46:41 से 15:18:28 तक
कालवेला – 16:44:09 से 17:33:06 तक
यमघण्ट – 06:56:40 से 07:45:37 तक
यमगण्ड – 06:07:42 से 07:39:30 तक
गुलिक काल – 09:11:18 से 10:43:05 तक

आज का चौघड़िया / आज का शुभ मुहूर्त
शुभ – 06:11 से 07:42
चर – 10:44 से 12:15
लाभ – 12:15 से 13:46
अमृत – 13:46 से 15:16
शुभ – 16:47 से 18:18

राशिफल
मेष
कई दिनों से रुके कार्यों में गति आयेगी। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारों को शुद्ध करें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे।

वृषभ
भाग्य के भरोसे न बैठें बल्कि कर्म करें। व्यापारिक लाभ होगा। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मिथुन
आज का दिन आप के लिए शुभ है। पुराने मित्रों से भेंट होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवादों को टालें। पूंजी निवेश से लाभ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

कर्क
पूराने मामले सुलझ सकते है। परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद संभव है। आप के अपने आप को धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें। आकस्मिक धन लाभ संभव है। व्यापार विस्तार की योजना टालें।

सिंह
मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। संतान का सुख मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। स्वयं पर विश्वास करें,दूसरों की देखा देखी न करें।

कन्या
कई दिनों से रुके कार्यों में गति आयेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। हर किसी को अपने मन की बात न बतायें नुकसान हो सकता है। मकान संबंधित समस्या का समाधान होगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित है।

तुला
कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव है। सुख-सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आयगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक
मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं, पारिवारिक यात्रा के योग हैं। व्यस्तता के चलते जरुरी कार्य बाधित होंगे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।

धनु
विरोधी सक्रीय होंगे। योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं।

मकर
नई उर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलु काम काज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि-भवन में निवेश कर सकते हैं।

कुंभ
स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधों में कटुता आयेगी। व्यर्थ के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बुरी संगत छोड़ दें। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। समय के साथ सब ठीक हो जायेगा।

मीन
व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है।

Visits: 94

Leave a Reply