पंचांग व राशिफल – 15 अगस्त 2019

पंचांग व राशिफल – 15 अगस्त 2019

पंचांग
माह – श्रावण
तिथि – पूर्णिमा – 18:01:02 तक
पक्ष – शुक्ल
वार – गुरूवार
नक्षत्र – श्रवण – 08:02:27 तक

सूर्योदय – 05:49:59
सूर्यास्त – 19:00:59
चंद्रोदय – 19:10:00
चन्द्रास्त – चन्द्रास्त नहीं

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 10:13:40 से 11:06:24 तक, 15:30:04 से 16:22:48 तक
कुलिक – 10:13:40 से 11:06:24 तक
कंटक – 15:30:04 से 16:22:48 तक
राहुकाल – 14:04:22 से 15:43:15 तक
कालवेला – 17:15:32 से 18:08:16 तक
यमघण्ट – 06:42:43 से 07:35:27 तक
यमगण्ड – 05:49:59 से 07:28:52 तक
गुलिक काल – 09:07:44 से 10:46:37 तक

शुभ समय अभिजीत मुहूर्त – 11:59:08 से 12:51:52 तक

आज का चौघड़िया
शुभ – 05:54 से 07:32
चर – 10:48 से 12:25
लाभ – 12:25 से 14:03
अमृत – 14:03 से 15:41
शुभ – 17:19 से 18:57

राशिफल
मेष
आज दिन की शुरुआत में कार्यों में बाधा रहेगी।वाहन मशीनरी का प्रयोग सवधानी से करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। भय और चिंता का माहौल रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि की आशंका है।

वृषभ
जल्दबाजी में हानि-दुर्घटना से बचें। सावधानी रखें। व्यवसाय में आपके विरोधी परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी।

मिथुन
नए लोगों से सम्पर्क लाभदायक रहेगा। यात्रा होगी। नेत्र पीड़ा रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। संतान की चिंता रहेगी। उन्नति होगी। लाभ होगा।

कर्क
अपने कार्य विस्तार की योजना करते समय किसी अनुभवी की सलाह लें, जयदा लाभ होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गृहस्थ सुख मिलेगा। धनागम होगा।

सिंह
जमीन जायदाद से सम्बंधित मामले निपटेंगे। तनाव, चिंता, भय व अस्वस्थता का वातावरण रहेगा। जोखिम न लें। झंझटों में ना पड़ें। हानि की आशंका है।

कन्या
विवाह प्रयास सफल रहेंगे। आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे। धनलाभ होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम ना लें। धनागम होगा।

तुला
संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। समाज में आत्मसम्मान बढ़ेगा। चिंता व भय सताएंगे। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। यात्रा होगी। मकान दूकान बदलने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक
पुराने निवेश से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद ना करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। अनजाने में कोई बड़ी गलती की आशंका है, संभलकर कार्य करें।

धनु
आलस्य की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश होगा। यात्रा कष्ट संभव है। व्यय वृद्धि होगी। कुसंगति से बचें, हानि होगी। जोखिम ना लें। नए लोगों से सतर्क रहें।

मकर
निर्णय लेने में आप बहूत कमजोर हैं। अपने आप पर आप को भरोसा नहीं है। रुका हुआ धन वापस आएगा। उन्नति होगी। धनलाभ होगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

कुंभ
मन की बात हर किसी को बताने से बचें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिश्रम अधिक होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन संचय में वृद्धि होगी।

मीन
किसी को नुकसान पहुंचाने से बचें। आपकी तरक्की में सबसे बड़ा अवरोध है आपका क्रोध। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। बाहरी सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। शत्रु शांत रहेंगे। शारीरिक कष्ट हो सकता है।

Visits: 78

Leave a Reply