झटका ! राज्यसभा में सपा कमजोर

लखनऊ(उत्तर प्रदेश),05 अगस्त2019। समाजवादी पार्टी को राज्यसभा में एक बार फिर जोरदार झटका मिला है। यह झटका समाजवादी पार्टी के वर्तमान सांसद संजय सेठ ने त्याग पत्र दे दिया है। यह इस्तीफा आज उस वक्त आया है जब गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू और कश्मीर में आर्टिकल 370 संशोधन बिल पेश किया। आज राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने इसकी जानकारी दी।
बताते चलें कि इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर ने भी राज्यसभा और सपा से इस्तीफा दे दियाया था। वहीं संजय सेठ के अलावा असम से कांग्रेस के एक सांसद ने भी गत दिनों त्यागपत्र दे दिया था। इससे पहले नीरज शेखर और सुरेंद्र नागर ने भी इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था। संजय सेठ का इस्तीफा समाजवादी पार्टी के लिए बड़ा झटका है,क्योंकि संजय सेठ सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के काफी नजदीकी रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले सपा और बसपा के बीच गठबंधन कराने में संजय सेठ ही रहे थे। संजय सेठ ने ही अखिलेश और मायावती के बीच बैठक कराई थी और गठबंधन का ऐलान हुआ।

Visits: 158

Leave a Reply