दंगल से वापस लौटते समय नहाते समय पोखरे में डूबने से युवक की मौत

गाजीपुर,05 अगस्त 2019। नागपंचमी के दिन क्षेत्र से दंगल देखकर वापस अपने घर जा रहे युवक की पोखरे में नहाते समय दर्दनाक मौत हो गयी।
यह हादसा बिरनो थाना क्षेत्र के किशुनपुर गोपाल गांव के पोखरे पर दोपहर को घटी।
बताया गया कि गांव का युवक मुनीब यादव उम्र 25वर्ष की सोमवार की दोपहर पोखरे में डूबने से मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ क्षेत्र के जरगो गांव के अखाड़े पर दंगल देखने गया था। दंगल देखकर वापस लौटते समय वह अपने दोस्तों के साथ अपने गांव के पोखरे में नहाने लगा। कुछ देर बाद जब सभी साथी नहाकर पोखरे से बाहर निकले तो मुनीब को वहां न देखकर उसे पोखरे में ढूंढने लगे। तब तक इस हादसे की जानकारी पूरे गांव में फैल गयी, वहां सनसनी फैल गई। आननफानन में ग्रामीणों की भीड़ पोखरे पर पहुंच गई। ग्रामीणों के सहयोग से मुनीब के शव को पोखरे के गहरे पानी से बाहर निकाला। मुनीब का शव जैसे ही उसके घर पहुँचा, उसकी माँ शांति देवी और मृतक की पत्नी प्रियंका के चीत्कार से सारे लोग मर्माहत रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply