अज्ञात वाहन ने ली युवक की जान

गाजीपुर, 29 जुलाई 2019। सुहवल थाना क्षेत्र के ढढ़नी भानमल राय गांव निवासी एक युवक की आज अलसुबह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी।
बताते चलें कि ढढ़नी भानमल राय गांव निवासी बाबूलाल रावत उम्र 35 वर्ष आज सुबह ढढ़नी-मलसा मार्ग पर टहलने गया था, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गयी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त रहा।


Views: 11

Advertisements

Leave a Reply