पंचांग व राशिफल – 30 जुलाई 2019

पंचांग व राशिफल – 30 जुलाई 2019

पंचांग
माह – श्रावण
तिथि – त्रयोदशी – 14:50:54 तक
नक्षत्र – आद्रा – 16:47:31 तक
करण – वणिज – 14:50:54 तक,
विष्टि – 25:28:23 तक
पक्ष – कृष्ण
योग – हर्शण – 22:37:38 तक
वार – मंगलवार

सूर्योदय – 05:41:04
सूर्यास्त – 19:13:44
चंद्रोदय – 28:29:00
चंद्रास्त – 17:44:00

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 08:23:36 से 09:17:46 तक
कुलिक – 13:48:40 से 14:42:50 तक
कंटक – 06:35:14 से 07:29:25 तक
राहु काल – 15:50:34 से 17:32:09 तक
कालवेला / अर्द्धयाम – 08:23:36 से 09:17:46 तक
यमघण्ट – 10:11:57 से 11:06:08 तक
यमगण्ड – 09:04:14 से 10:45:48 तक
गुलिक काल – 12:27:24 से 14:08:59 तक

शुभ समय अभिजीत मुहूर्त – 12:00:18 से 12:54:29 तक

आज का चौघड़िया
चर – 09:06 से 10:47
लाभ – 10:47 से 12:27
अमृत – 12:27 से 14:08
शुभ – 15:49 से 17:29

राशिफल
मेष
घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिंतित रहेंगे। मेहमानों का आगमान हो सकता है। जमीन जायदाद के मसले निपटेंगे। धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसले न लें।

वृषभ
धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। बुरी संगत छोड़ दें, इससे नुकसान होगा।

मिथुन
कार्यस्थल पर जो लोग आप को पसंद नहीं करते थे, वे ही आप के कार्यों की तारीफ करेंगे। कार्य पूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेना होगी। बिना पूछे अपनी राय न दें।

कर्क
तनाव पर नियंत्रण रखें। अपनों को आपकी जरूरत है। मौज-मस्ती पर खर्च होगा। पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिन्तित रहेंगे।

सिंह
अकारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। मानसिकता को बदलने की बेहद जरूरत है। उन्नति में बाधा आयेगी। कोई खुशखबरी मिल सकती है। यात्रा सुखद रहेगी।

कन्या
नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं। किसी की सिफारिश से कार्य हो सकता है। संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होंगे। संतान सुख की प्राप्ति संभव है।

तुला
दिन की शुरुआत में मन उदास रहेगा। किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी। अपने अधीनस्थों के कार्यों की सराहना करें, लाभ होगा।

वृश्चिक
विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। कुछ नया सिखने को मिलेगा। जिंदगी से जुड़ी निजी बातें आज सामने आ सकती है। नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी।

धनु
प्रतियोगिता में सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें। मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे।

मकर
नकारात्मक सोच से निराश मिलेगी। स्वयं अपने आप पर से नियंत्रण खो देंगे। मित्रों से मतभेद हो सकते है। कार्यस्थल पर जन हानि के योग हैं। इष्टबल मजबूत करें।

कुंभ
अपने प्रोफेशन से आप नाखुश हैं। समय के साथ स्थिति आपके अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ायेगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

मीन
जरूरतमंदों की मदद करें। मांगलिक कार्यक्रमों की रूप रेखा बनेगी। राजनैतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पैसों का लेन देन संभव है। खान-पान पर ध्यान दें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

Visits: 121

Leave a Reply