पंचांग व राशिफल – 27 जुलाई 2019

पंचांग व राशिफल – 27 जुलाई 2019
पंचांग
माह – श्रावण
तिथि – दशमी – 19:48:05 तक
नक्षत्र – कृत्तिका – 19:30:39 तक
करण – वणिज – 07:58:58 तक,
विष्टि – 19:48:05 तक
पक्ष – कृष्ण
योग – गण्ड – 07:54:13 तक
वार – शनिवार

सूर्योदय – 05:39:22
सूर्यास्त – 19:15:33
चंद्रोदय – 25:44:00
चंद्रास्त – 14:39:00

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 05:39:22 से 06:33:47 तक, 06:33:47 से 07:28:12 तक
कुलिक – 06:33:47 से 07:28:12 तक
कंटक – 12:00:16 से 12:54:40 तक
राहु काल – 09:03:25 से 10:45:27 तक
कालवेला / अर्द्धयाम – 13:49:05 से 14:43:30 तक
यमघण्ट – 15:37:55 से 16:32:19 तक
यमगण्ड – 14:09:29 से 15:51:31 तक
गुलिक काल – 05:39:22 से 07:21:24 तक

शुभ समय अभिजीत मुहूर्त – 12:00:16 से 12:54:40 तक
27 जुलाई 2019 आज का चौघड़िया
शुभ – 07:24 से 09:05
चर – 12:27 से 14:08
लाभ – 14:08 से 15:49
अमृत – 15:49 से 17:30

राशिफल
मेष
अच्छा व्यवहार आपके व्यक्तित्व को और निखार सकता है। किसी संत पुरुष के दर्शन संभव है। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

वृषभ
आज का दिन किसी सफेद वस्तु का दान करें। धनलाभ होगा। आत्मसम्मान में वृ‍द्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। पारिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी।

मिथुन
संपति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आपकी समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय समय पर घर के बुजुर्गों को समय दें।

कर्क
आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की पूरी संभावना है, सतर्क रहें। व्यय वृद्धि संभव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।

सिंह
अपने कपड़े व रहन सहन के साथ अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आप से नाराज हैं। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। तबादला चिंताजनक रहेगा।

कन्या
परिजनों का स्वास्थ्य अच्छा नहीं है। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यो को आज गति मिलेगी। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है।

तुला
दूसरों की निंदा से बचकर अपने काम पर ध्यान दें। धार्मिक लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आयेगी।

वृश्चिक
किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूप रेखा बनेगी। दुकान मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें। उन्नती होगी।

धनु
अपने परिवार को समय दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।

मकर
परिवार के आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद सम्भव है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। बड़ा लाभ होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।

कुंभ
कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, उलझ सकते हैं।

मीन
दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिवार जनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। विवादों को टालें। आज किसी हनुमान मंदिर जा कर सिंदूर और ध्वज अर्पण करें। विजय होगी।

Visits: 100

Leave a Reply