पंचांग व राशिफल – 2 जुलाई 2019

पंचांग
तिथि – अमावस्या – 24:47:18 तक
नक्षत्र – मृगशीर्षा – 08:14:33 तक
करण – चतुष्पाद – 14:00:24 तक,
नाग – 24:47:18 तक
पक्ष – कृष्ण
योग – वृद्धि – 14:48:22 तक
वार – मंगलवार
माह – आषाढ़

सूर्योदय – 05:26:59
सूर्यास्त – 19:23:01
चंद्रोदय – चन्द्रोदय नहीं
चंद्रास्त – 19:00:59

अशुभ समय राहु काल – 07:22:09 से 08:55:42 तक

अभिजीत मुहूर्त (आज शुभ कार्य करने का शुभ समय) – 11:57:08 से 12:52:52 तक
आज का चौघड़िया
चर – 08:58 से 10:42
लाभ – 10:42 से 12:25
अमृत – 12:25 से 14:09
शुभ – 15:52 से 17:35

राशिफल

मेष
संतान के शुभ समाचार मिलेंगे। स्वाभिमान में वृद्धि होगी। आनाज तिलहन में निवेशादि लाभप्रद रहेंगे। बिना सोचे-समझे कोई कार्य न करें, हानि होगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा हो सकती है।

वृषभ
आज का दिन महत्वपूर्ण है। कई जरूरी डील और नये रिश्ते आज जुड़ने वाले है। अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिससे अर्थ व्यवस्था बिगड़ सकती है। निजी जीवन में चल रहे तनाव समाप्त होंगे। यात्रा शुभ रहेगी।

मिथुन
कई दिनों से जो बात कहना चाह रहे थे, आज कहने का अवसर मिल सकता है। रुके कार्यों में आप के राजनीतिक संबंध का लाभ मिलेगा। नए दोस्त बनेंगे, अर्थव्यवस्था में सुधार के योग है। निर्णय समय पर लेना सीखें।

कर्क
आप की व्यवहार कुशलता और समझदारी से लोग खुश होंगे। आर्थिक लाभ होगा। आप जो भी करें पहले किसी अनुभवी से राय लें फिर किसी कार्य की शुरुआत करें। खोई हुई वस्तु मिल सकती है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।

सिंह
अपने कार्य से ज्यादा दुसरों के कार्यों में दखल न देंं। ज्यादा बोलना आप के लिए मुसीबत बन सकता है। कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलेगा। आज किसी शिव मंदिर जाकर दूध से अभिषेक करें। आर्थिक लाभ व मानसिक शांती मिलेगी।

कन्या
लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। मांगलिक कार्य की रुपरेखा बनेगी। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा।

तुला
नई योजना सफल होगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए परिजनों से आर्थिक सहायता लेनी होगी। वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पुराने निवेश से लाभ होगा।

वृश्चिक
दोस्तों से अनबन समाप्त होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अचानक धनलाभ होगा। कोर्ट-कचहरी आदि में धन लगेगा। बाहरी सहयोग मिलेगा। आस पड़ोसियों से संबंध सुधरेंगे।

धनु
अपनों द्वारा सहयोग न मिल से दुखी होंगे। राजनीति में आप अपना हुनर आजमा सकते हैं । सफलता के योग हैं। वैवाहिक रिश्तों के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मकर
सभी को साथ में लेकर चलें। वाहन पर खर्च होगा। व्यवसायिक नई योजना से लाभ होगा। पार्टी का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करने में सफल होंगे। शरीर कष्ट संभव है। विवाद से बचें।

कुंभ
शुभ समाचार‍ मिल सकता है। शारीरिक कष्ट दूर होंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें। नए लोगों से संपर्क होगा। आर्थिक लाभ के अवसर आयेंगे। विदेश जाने में आ रही रुकावट दूर होगी। मित्रों से संपर्क मजबूत होगा।

मीन
आप जो करना चाहते हैं उसके पहले रणनीति तैयार करें। अपनी सूझ-बुझ से रुके काम पूरे करवा लेंगे। आप क्रोध बहुत करते हैं, पराक्रम वृद्धि होगी। घर-बाहर लाभ के अवसर मिलेंगे।

Visits: 90

Leave a Reply