पंचांग व राशिफल 11 जून 2019

पंचांग
तिथि – नवमी – 20:20:47 तक
नक्षत्र – उत्तर फाल्गुनी – 13:01:06 तक
करण – बालव – 09:21:33 तक,
कौलव – 20:20:47 तक
पक्ष – शुक्ल
योग – सिद्धि – 08:45:49 तक
वार – मंगलवार
माह – ज्येष्ठ

सूर्योदय – 05:22:40
सूर्यास्त – 19:18:45
चंद्रोदय – 13:20:59
चंद्रास्त – 25:51:00

राहु काल – 15:49:43 से 17:34:14 तक

अभिजीत मुहूर्त (आज शुभ कार्य करने का शुभ समय) – 11:52:50 से 12:48:35 तक

आज का चौघड़िया
चर – 08:54 से 10:37
लाभ – 10:37 से 12:21
अमृत – 12:21 से 14:04
शुभ – 15:48 से 17:31

राशिफल
मेष
अच्छा व्यवहार आप के व्यक्तित्व में निखार लायेगा। किसी संत पुरुष के दर्शन संभव है। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

वृषभ
आज किसी सफ़ेद वस्तु के दान से धनलाभ होगा। आत्मसम्मान में वृ‍द्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी।

मिथुन
संपति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी।

कर्क
स्वभाव मेन नरमी रखें। अपनी दिनचर्या बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिल सकता है, सतर्क रहें। व्यय वृद्धि संभव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।

सिंह
अपने व्यवहार पर ध्यान दें। कई लोग आप से नाराज हैं। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। तबादला हो सकता है, जो चिंताजनक रहेगा।

कन्या
परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यों को आज गति मिलेगी। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है।

तुला
अपने काम पर ध्यान दें। दुसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्यायपक्ष में मजबूती आयेगी।

वृश्चिक
किसी प्रोजेक्ट की रूप रेखा बनेगी। दुकान मकान के विवाद आपसी समझोते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे।

धनु
अपने परिवार को समय दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।

मकर
परिवार के आयोजनों में हिस्सा लें, जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद संभव है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। बड़ा लाभ होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।

कुंभ
कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, उलझ सकते है। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

मीन
दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिवारजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। विवादों को टालें। आज किसी हनुमान मंदिर जाकर सिंदूर अर्पण करें और ध्वज अर्पण करें।

Visits: 129

Leave a Reply