सीमा से आयी जवान के मौत की खबर,क्षेत्र में फैला शोक

गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),25 मई 2019। जिले के बिरनो थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी सीमा सुरक्षा बल के जवान गोपाल यादव 27 वर्ष पुत्र रामबचन यादव का आज पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बंगलादेश की सीमा पर ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गयी। बीएसएफ जवान गोपाल यादव की मृत्यु कैसे हुई है, इसकी पुख्ता जानकारी नहीं हो पायी है।
आज दोपहर में बीएसएफ के अधिकारियों ने फोन पर इसकी सूचना परिजनों को दी। खबर मिलते ही घर सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया। पुत्र के मृत्यु की खबर सुनते ही उनकी माता सावित्री देवी दहाड़े मारकर रोने लगी और पत्नी सुनीता देवी इस खबर से सदमें में है। जंगल में आग की तरह यह जानकारी पूरे क्षेत्र व जिले में फैल गयी। अपने लाल के मौत की खबर सुनकर पूरा क्षेत्र गम में डूब गया और जवान के घर पर ग्रामवासियों व क्षेत्रीय लोगों की भीड़ लग गयी।
बताते चलें कि गांव फतेहपुर निवासी रामबचन यादव के तीन पुत्रों में सबसे छोटे बेटे शहीद जवान गोपाल यादव तीसरे नम्बर पर थे। उन्होंने वर्ष 2010 में सीमा सुरक्षा बल की नौकरी ज्वाइन की थी। नौकरी के दो वर्ष बाद उनका विवाह भटवलिया निवासी पहलवान चद्रहास यादव की बहन सुनीता यादव संग हुआ था और इनकी दो पुत्रियां प्रियांजली 5 वर्ष और काजू 2 वर्ष है।

Hits: 87

Leave a Reply

%d bloggers like this: