पंचांग व राशिफल – 15 मई 2019

पंचांग
तिथि नक्षत्र
तिथि – एकादशी – 10:36:59 तक
नक्षत्र – उत्तर फाल्गुनी – 07:16:40 तक
करण – विष्टि – 10:36:59 तक, बव – 21:26:05 तक
पक्ष – शुक्ल
योग – वज्र – 23:15:21 तक
वार – बुधवार

सूर्योदय – 05:30:44
सूर्यास्त – 19:04:33
चंद्रोदय – 15:28:00
चंद्रास्त – 27:49:59

राहु काल – 12:17:38 से 13:59:22 तक
अभिजीत मुहूर्त (आज शुभ कार्य करने का शुभ समय) – कोई नहीं

राशिफल

मेष
आज किसी से भी विवाद न करें। कुबुद्धि से हानि संभव है।अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेशादि सफल रहेगा।

वृषभ
प्रोफेशन में परिवर्तन चाहते है। पढ़ाई में रूचि की कमी रहेगी। पैरों में दर्द की वजह से अस्त व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। व्यय वृद्धि होगी। तनाव तथा चिंता हावी होगी।

मिथुन
अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।

कर्क
रोज नई योजना बनती है, पर चालू एक भी नहीं होती। परिवार में पूछ परख कम होगी। पिता के साथ आज कल अच्छी पट रही है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता तथा तनाव का माहौल खत्म होगा।

सिंह
आज का दिन महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा संभल कर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी, निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटनादि से बचें। विवाद न करें।

कन्या
दिन की शुरुआत में आलस्य हावी रहेगा। संतों का सानिध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें, अतिविश्वास हानिकारक सिद्ध होगा।

तुला
झुकना आप को पसंद नहीं है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा।

वृश्चिक
अपने करियर को लेकर आप ईमानदार नहीं है, संभल जायें। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं, जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी।

धनु
समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच विचार कर व्यापार करें, अन्यथा अचानक हानि संभव है।

मकर
आप के हौसले से ही आप उन्नती करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है। माता-पिता को अस्वस्थता रहेगी। आपसी विवाद न करें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।

कुंभ
कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आप की गलती के कारण बने बनाये काम बिगड़ सकते है। बातचीत से काम बन जायेंगे। कार्यसिद्धि होगी, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा।

मीन
बड़ों की बात भी मान लेनी चाहिये। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा।

Visits: 126

Leave a Reply