निधन !नहीं रही प्रधानमंत्री के छोटे भाई की बीमार पत्नी
अहमदाबाद (गुजरात),01 मई 2019। प्रधानमंत्री के अनुज प्रहलाद मोदी की पत्नी भगवतीबेन 55 वर्ष का आज लम्बी बिमारी के बाद निधन हो गया। पिछले कई महीनों से बिमार भगवतीबेन का अहमदाबाद सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा था। ब्लड प्रेशर, किडनी, डायबिटीज़ और पैरालिसिस के कारण उनके शरीर के कई अंग काम नहीं कर रहे थे।
अहमदाबाद सिविल अस्पताल से भगवतीबेन का शव अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर ले जाया गया। प्रहलाद मोदी अहमदाबाद में किराने की दुकान संचालक हैं। शाम को थलतेज श्मशान गृह में उनका अंतिम संस्कार होगा।
Views: 8
Advertisements








