पंचांग व राशिफल – 25 अप्रैल 2019

पंचांग
▪वार-गुरूवार
▪माह -वैशाख
▪तिथि -षष्ठी – 12:48:11 तक
▪पक्ष-कृष्ण
▪करण-वणिज – 12:48:11 तक, विष्टि – 25:40:41 तक
▪नक्षत्र -पूर्वाषाढा – 20:37:43 तक

▪सूर्योदय 05:46:20
▪सूर्यास्त 18:52:30
▪चंद्रोदय 24:34:59
▪चंद्रास्त 10:24:00
▪सूर्य राशि-मेष
▪चंद्र राशि -धनु

शुभ मुहूर्त
▪अभिजित मुहूर्त 11:53 से 12:45 तक
▪अमृत काल 15:26 से 17:10 तक

▪ राहुकाल 13:57:42 से 15:35:58 तक

▪गुरुवार का चौघड़िया-

▪प्रात: 6 बजे से 7.30 तक शुभ
▪प्रात: 7.30 बजे से 9 बजे तक रोग
▪प्रात: 9 बजे से 10.30 बजे तक उद्वेग
▪प्रात: 10.30 बजे से 12 बजे तक चर
▪दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक लाभ
▪दोपहर 1.30 बजे से 3 बजे तक अमृत
▪दोपहर 3 बजे से 4.30 बजे तक काल
▪शाम 4.30 बजे से 6 बजे तक शुभ
▪शाम 6 बजे से 7.30 तक अमृत
▪शाम 7.30 बजे से 9 बजे तक चर
▪रात 9 बजे से 10.30 बजे तक रोग
▪रात 10.30 बजे से 12 बजे तक काल
▪रात 12 बजे से 1.30 बजे तक लाभ
▪रात 1.30 बजे से 3 बजे तक उद्वेग
▪रात 3 बजे से 4.30 बजे तक शुभ
▪रात 4.30 बजे से 6 बजे तक अमृत

राशिफल-
मेष
विदेश यात्रा का योग है, जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा, किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ
विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है, संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिल सकता है, वाद-विवाद से मानसिक कष्ट बढ़ेगा।

मिथुन
यदि आप आपके लिए कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो जल्दबाजी ना करे, सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके बाद ही कोई निर्णय करें।

कर्क
आपकी स्वास्थ्य सम्बन्धी चिंताएं बढ़ सकती हैं। सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरों के सामने अपने को असहज महसूस न होने दे।

सिंह
आपको भाग्य का भरपूर सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे।

कन्या
अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे। आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

तुला
व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

वृश्चिक
आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की आशंका है।

धनु
आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है, रुके हुए कार्यो में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।

मकर
आज आप आक्रामक रहेंगे, आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे।

कुंभ
जीवनसाथी की भावनाओं को समझें, किस्मत का सितारा बदल रहा है, लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति के बिना आप कामयाबी नहीं पा सकेंगे।

मीन
आज आपके कार्य स्थान पर और अधिक प्रतिस्पर्धी रहेगी, पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभरेंगे।

Visits: 63

Leave a Reply