पंचांग व राशिफल – 24 अप्रैल 2019

पंचांग
तिथि वैशाख कृष्ण पक्ष पंचमी 11.31 तक
नक्षत्र मूल नक्षत्र 18.34 तक
करण तैतिल करण 11.31 तक
पक्ष कृष्ण पक्ष
वार बुधवार
योग शिव योग 24.38 तक
सूर्योदय 05.50
सूर्यास्त 18.47
चन्द्रमा धनु राशि में दिन रात
राहुकाल दिन में 12.00 से 13.30 तक
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास वैशाख 17 सावान हिज़री 1440

राशिफल
मेष
सामाजिक लोगों के व्यवहार से नाराजगी होगी। किसी की बातों से मन दुखी होगा। व्यवसायिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। धार्मिक आयोजनों में सक्रियता रहेंगे।

वृषभ
प्रयत्नों का पूरा फल न मिलने से तनाव रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद समाप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। आडंबरों से दूर रहें। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।

मिथुन
अपने किये कार्यों का अवलोकन करें। निर्माणकार्य को आर्थिक पक्ष प्रभावित करेगा। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। प्रयत्न करने पर रुका पैसा मिल सकता है।

कर्क
आपके काम करने के ढंग से लोग प्रभावित रहेंगे। परिवार में मांगलिक आयोजनों का बजट तय होगा। मित्रों के सहयोग की अपेक्षा रहेगी। आज जोखिम के कामों से दूर रहना चाहिए।

सिंह
आज का दिन महत्वपूर्ण है। पारिवारिक सुख-शांति कायम रखने के प्रयास करेंगे। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में बदलाव के योग है।

कन्या
व्यापार में उतार-चढ़ाव व्याकुलता बढ़ायेंगे। कार्यस्थल पर शांति एवं दूरदर्शिता से कार्य करें। आजीविका की ओर विशेष ध्यान दें। संतान सुख संभव है।

तुला
विचारों को शुध्द रखें। रचनात्मक कार्यों में आप की व्यस्तता बढ़ेगी। व्यापार में किये निवेश से लाभ होगा। कारोबार में प्रारम्भ की आपकी योजना सफल होगी।

वृश्चिक
धर्मं के क्षेत्र में विशिष्टजन की सीख लाभकारी परिवर्तन करेगी। वाणी में मधुरता लाना आवश्यक है। परिवार में किसी के स्वास्थ की चिंता बनी रहेगी।

धनु
पूर्ण जानकारी के साथ ही काम को करें। मनःस्थिति व्याकुल करेगी। आपके पारिवारिक दायित्वों में वृद्धि होगी। जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए अग्रसर रहेंगे।

मकर
आपको राजनीतिक संबंधों का लाभ मिलेगा। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण न होने से सब खिन्न रहेगा। पदोन्नति होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में खर्च होंगा।

कुंभ
मित्रों के साथ किसी नई योजनाओं को अंजाम देंगे। समय नष्ट न करें। कार्यस्थल पर संघर्ष अधिक रहेगा। सामाजिक कार्यों में रूचि की कमी रहेगी।

मीन
अपनों का साथ आपके लिए मददगार होगा। व्यापार-व्यवसाय में हो रहे नुकसान आपके लिए चिंता पैदा कर सकते है। संतान के किये कार्यों से मनमुटाव हो सकता है। जरूरी कार्य लंबित होंगे।

Visits: 49

Leave a Reply