लोकसभा चुनाव ! छुटपुट घटनाओं के बीच तीसरे चरण का मतदान सम्पन्न

नई दिल्ली, 23 अप्रैल 2019। आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए गुजरात और केरल समेत 15 राज्यों में 116 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। शाम पांच बजे तक का आंकड़ा 61.31 फीसदी रहा।आज मतदान के दरम्यान कई मतदान केन्द्रों पर ईवीएम में खराबी की शिकायतें दर्ज हुईं। छुटपुट घटनाओं के मध्य आज पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान हिंसा की खबरें मिलती रहीं।


जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मतदान के प्रतिशत निम्नलिखित पाये गये —

पश्चिम बंगाल— 78.94 %
असम—74.05 %
दादरा व नगर हवेली— 71.43 %
त्रिपुरा— 71.13 %
गोवा— 70.96 %
केरल— 68.62 %
दमन और दीव— 65.34 %
छत्तीसगढ़— 64.03 %
कर्नाटक— 60.87 %
गुजरात— 58.81 %
ओडिशा— 57.84 %
उत्तर प्रदेश— 56.36 %
महाराष्ट्र— 55.05 %
बिहार— 54.95 %
जम्मू कश्मीर—12.46 %

Views: 10

Advertisements

Leave a Reply