महासम्मेलन ! भाजपा दिग्गजों ने जिले के विकास हेतु मनोज सिन्हा को विजयी बनाने का किया आह्वान *वरिष्ठ नेता संतोष यादव की अगुवाई में सैकड़ों लोगों ने थामा कमल का साथ*

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),23 प्रदेश 2019। सादात में भाजपा द्वारा आयोजित विजय संकल्प महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का गौरव बढ़ा है। जनता इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाकर इसे आगे बरकरार रखने का काम करेगी। उन्होंने गाजीपुर के प्रत्याशी मनोज सिन्हा और आजमगढ़ के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हरियाणा से आकर जब हमने यहां देखा कि अधिकांश यदुवंशी विकास करने वाली पार्टी को चाहते हैं तो मन आह्लादित हो गया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास हुआ है। उन्होंने संसद में सामर्थ्यवान नेतृत्व करने वाले मनोज सिन्हा की प्रशंसा करते हुए कहा कि मनोज सिन्हा के प्रयासों से यहां हुए विकास कार्यों ने गाजीपुर की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने उपस्थित जनता से जाति धर्म से ऊपर उठकर विकास को तरजीह देने की अपील की। उन्होंने आज के महासम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में पार्टी में सम्मिलित यादव बिरादरी के वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों का तहेदिल से अभिनन्दन करते हुए अधिकाधिक संख्या में उपस्थित यादव बन्धुओं का स्वागत किया।

उत्तराखंड सरकार के मंत्री एवं भाजपा के स्टार प्रचारक सतपाल महाराज ने केन्द्र सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्तित्व को ताकत दीजिये जो देश का नाम पूरे विश्व में रोशन कर सके। देश रहेगा तभी हम सब सुरक्षित हैं। उन्होंने चुनावी घोषणा पत्र के सारे वायदों को पूरा करते हुए अगली बार मोदी सरकार के शासनकाल में विकास की दोगुनी गंगा बहाने की बात कही। उन्होंने जनता से अपील किया कि मनोज सिन्हा को जीताकर दोगुना विकास कराने में सहायक बनें।

प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश यादव ने पिछली सरकार से मोदी सरकार की तुलना करते हुए देश की अर्थव्यवस्था और विदेश नीति मजबूत होने का हवाला देते हुए एक बार फिर मोदी सरकार बनाने की अपील की।
पार्टी प्रत्याशी मनोज सिन्हा ने पिछले कार्यकाल में कराए गए अतुलनीय विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए एक बार फिर जनता का समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि पिछली बार आपके वोट के बल पर विकास कराकर ब्याज सहित वापसी किया था इस बार चक्रवृद्धि ब्याज के साथ वोट के कर्ज की भरपाई करूंगा। उन्होंने भारी भीड़ देखकर आयोजक मण्डल को बधाई देने के साथ ही पूर्व प्रमुख संतोष यादव के नेतृत्व में सौ से अधिक वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों का सदस्यता ग्रहण करने पर अभिनन्दन किया। उन्हें श्रीकृष्ण का वंशज बताते हुए कहा कि इनके जुड़ने से पार्टी की ताकत बढ़ी है। उन्होंने अपने सम्बोधन मे माननीय सतपाल जी महाराज, भूपेन्द्र सिंह सहित अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हम अपने जन्म भूमि पर आप सबका अभिनन्दन करते हैं।
किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने किसान और कृषि के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का हवाला देते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा।
आजमगढ़ के भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपने फिल्मी अंदाज में संबोधित करते हुए कहा कि दल से ऊपर देश है। यह चुनाव धर्म और अधर्म के बीच है, जिसमें जनता किसका साथ देगी यह खुद ही तय करे। उन्होंने जनता का हाथ उठवाकर समर्थन मांगा। कहा कि भैया अखिलेश हमें यशभारती पुरस्कार प्राप्त किये। लोगों ने मुझसे कहा कि उनके खिलाफ क्यों चुनाव लड़ रहा हूं तो हमने कहा कि देश से बढ़कर कोई पुरस्कार नहीं है। पहले देश फिर कोई दूसरा।
किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री डॉ. विजय कुमार यादव ने पार्टी में शामिल होने वाले पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। मा भूपेन्द्र यादव,मा मनोज सिन्हा, मा मंत्री गीरीशचंद्र यादव तथा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने संतोष यादव के नेतृत्व मे आये सैकड़ों लोगों का माल्यार्पण कर तथा केसरिया टोपी पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह,भाजपा प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय, एमएलसी केदारनाथ सिंह, सदर विधायक संगीता बलवंत, जमानियां विधायक सुनीता सिंह, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, पूर्व चेयरमैन राजनाथ यादव,प्रभुनाथ चौहान, श्यामनारायण राम, हरेन्द्र यादव, धर्मेंद्र यादव, राजेश भारद्वाज,शशिकान्त शर्मा, समेत पार्टी के पदाधिकारी और नेतागण उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह एवं संचालन अशोक पाण्डेय और संतोष यादव ने संयुक्त रूप से किया।

Visits: 97

Leave a Reply