पंचांग व राशिफल – 23 अप्रैल 2019

पंचांग
तिथि वैशाख कृष्ण पक्ष चतुर्थी 11.03 तक
नक्षत्र ज्येष्ठा नक्षत्र 17.15 तक
करण बालव करण 11.03 तक
पक्ष कृष्ण पक्ष
वार मंगलवार
योग परिध योग 24.57 तक
सूर्योदय 05.51
सूर्यास्त 18.47
चन्द्रमा धनु राशि में 17.15
राहुकाल दिन में 15.00 से 16.30 तक
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास वैशाख 16 सावान हिज़री 1440
शुभ मुहूर्त अभिजित 11.53 से 12.46 तक

राशिफल
मेष
आलस्य त्यागें नहीं तो बने काम बिगड़ सकते हैं। कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव है।

वृषभ
दिन की शुरुआत आनंदमयी ,रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजनों की मदद से कार्य संपन्न होंगे।

मिथुन
बेकार समझा जाने वाला व्यक्ति ही आप के कार्यों में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग है। संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते है, सतर्क रहें।

कर्क
कुछ लोग आपसे अप्रसन्न रहेंगे। आज कार्यों को परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढ़ेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें। कानूनी विवाद निपटेंगे।

सिंह
आज दिनचर्या में बदलाव होगा। भागीदारी में लिए गए निर्णय लाभदायक होंगे। व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश संभव है।

कन्या
व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा,परन्तु परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता होगी। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा।

तुला
दिन सामान्य है, संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक की भेंट से आत्मबल मजबूत होगा। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख संभव है।

वृश्चिक
समय का ध्यान रखें, मेहनत से व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें।

धनु
आज आकस्मिक लाभ व सहयोगियों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद है। विदेश जाने के योग बनेंगे।

मकर
पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता के साथ कार्य में नवीनता के योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है।

कुंभ
आप की मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। महावीर जी को सिंदूर और तेल अर्पण करें, रुके काम बनेंगे और सफलता भी मिलेगी।

मीन
सोच विचार के ही कार्य करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रुपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते है। विरोधियों से सावधान रहें।

Visits: 81

Leave a Reply