पंचांग व राशिफल – 13 अप्रैल 2019

पंचांग
तिथि – अष्टमी – 11:42:36 तक
नक्षत्र – पुनर्वसु – 08:59:04 तक
करण – बव – 11:42:36 तक, बालव – 22:42:33 तक
पक्ष – शुक्ल
योग – सुकर्मा – 10:53:18 तक
वार – शनिवार
सूर्योदय – 05:58:32
सूर्यास्त – 18:45:35
चंद्रोदय – 12:16:00
चंद्रास्त – 26:19:59
राहु काल – 09:10:18 से 10:46:11 तक
शुभ समय – 11:56:30 से 12:47:38 तक

राशिफल
मेष
कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव है। सुख-सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आयेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा।

वृषभ
आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। परिवारिक क्लेश होगा।

मिथुन
पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। पुराना धन मिल सकता है। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी। अनाज तिलहन व्यवसायियों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा।

कर्क
अपनी गलतियों को नजरअंदाज न करें। व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर दोनों तरफ पूछ-परख बढ़ेगी। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें। अपने आप को संभाले संगती बदलें।

सिंह
कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। थकान रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी।

कन्या
जल्दबाजी में हानि से बचें। परिवार में चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। नए दोस्त बनेंगे।

तुला
आपकी वाक् शैली से लोग प्रभावित होंगे। माता से अकारण वाक् युद्ध होगा। आज आपकी यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

वृश्चिक
कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव रहेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ होगा व संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे।

धनु
किसी की सुनिसुनाई बातों पर ध्यान ना दें। दोस्तों के साथ मन मुटाव होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी।

मकर
निवेश से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे।

कुंभ
कभी-कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है। कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आयेगी। विवाह के लिए किये प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।

मीन
परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान में बढ़ोतरी होगी। शत्रु परास्त होंगे। आप के अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। विवाद से बचें। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी।

Views: 64

Leave a Reply