पंचांग व राशिफल -12 अप्रैल 2019

पंचांग
तिथि चैत्र शुक्ल पक्ष सप्तमी 13.23 तक
नक्षत्र आद्र्रा नक्षत्र 09.53 तक
करण वणिज करण 13.23 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार शुक्रवार
योग अतिगंड योग 13.21 तक
सूर्योदय 06.02
सूर्यास्त 18.41
चन्द्रमा कर्क राशि में 27.12
राहुकाल प्रात: 10.30 से 12.00 तक
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास चैत्र 05 सावान हिज़री 1440
शुभ मुहूर्त अभिजित 11.56 से 12.47 तक

राशिफल 12 अप्रैल 2019

मेष
धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

वृषभ
लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय महनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही है।

मिथुन
कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते है पर करते कितना है, इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।

कर्क
क्या करूं क्या न करूं इसी स्थिति से आप गुजर रहे है। शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

सिंह
आप दुसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम है काम ज्यादा। मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।

कन्या
जो करना चाहिये वो करिये। फ़ालतू समय बर्बाद न करें। दुसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्त्रोत में वृद्दि के आसार है। पूराने निवेश से लाभ होगा।

तुला
अपना जीवन जीने के केवल दो ही तरीके हैं। पहला यह मानना कि कोई चमत्कार नहीं होता है। दूसरा है कि हर वस्तु एक चमत्कार है। कर्म करें और अपने आप को कर्म को समर्पित कर दें। आर्थिक लाभ संभव है।

वृश्चिक
व्यापार में चल रही मंदी से सारे काम प्रभावित होंगे। समय अच्छे बुरे की पहचान कराने वाला है। आजीविका के लिए यात्रा होगी। संचित धन का उपयोग होगा। भूमि भवन संबंधित अनुबंध संभव है।

धनु
मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्न होंगे। माता-पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। कार्यों में आ रहे बार-बार के अवरोध से परेशान होंगे। न्यायपक्ष अनुकूल होगा।

मकर
दिन की शुरुआत धीमी गती के साथ होगी। स्वास्थ्य में कमी आ सकती है। समय की सार्थकता महसूस होगी। व्यापार विस्तार में पैसा लगाना पड़ सकता है। पारिवारिक संपति का विवाद उभर सकता है। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं।

कुंभ
दिन की शुरुआत में ही जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। शान्ति से समय व्यतीत करें। छोटी सी बात बड़ा रूप ले सकती है। आर्थिक लाभ से रुके कार्य पुरे होंगे।

मीन
अपने इष्टदेव पर भरोसा रखें। अनजाने में हुई गलती से दुःख होगा। लंबे समय से अटके कार्य आज पुरे होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचरी से दूर रहें। आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी।

Views: 91

Leave a Reply