पंचांग व राशिफल – 30 मार्च 2019

पंचांग
तिथि चैत्र कृष्ण पक्ष दशमी 27.22 तक
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा नक्षत्र 15.36 तक
करण वणिज करण 14.04 तक
पक्ष कृष्ण पक्ष
वार शनिवार
योग शिव योग 18.11 तक
सूर्योदय 06.18
सूर्यास्त 18.34
चन्द्रमा मकर राशि में दिन-रात
राहुकाल प्रात: 09.00 से 10.30 तक
विक्रमी संवत् 2075
शक सम्वत 1940
मास फाल्गुन 22 रज्जब हिज़री 1440
शुभ मुहूर्त अभिजित 12.01 से 12.50 तक

राशिफल
मेष
सामाजिक लोगों से व्यवहार से नाराज रहेंगे। किसी की बातों से मन दुखी होगा। व्यवसायिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। धार्मिक आयोजनों में सक्रिय रहेंगे।

वृषभ
निजी जीवन में किये प्रयत्नों का पूरा फल नहीं मिलने से तनाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद समाप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। आडंबरों से दूर रहें। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।

मिथुन
समय-समय पर अपने किये कार्यों का अवलोकन करें। निर्माणकार्य को आर्थिक पक्ष प्रभावित करेगा। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। प्रयत्न करने पर रुका पैसा मिल सकता है।

कर्क
अपने काम करने के तरीकों से लोगों को प्रभावित करेंगे। परिवार में मांगलिक आयोजनों का बजट तय होगा। मित्रों के सहयोग की अपेक्षा रहेगी। आज जोखिम के कामों से दूर रहना चाहिए।

सिंह
आज का दिन आप के करियर के लिए महत्वपूर्ण है। पारिवारिक सुख-शांति कायम रखने के प्रयास करेंगे। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में बदलाव के योग है।

कन्या
सुनते सब की हैं करते मन की हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव व्याकुलता बढ़ायेंगे। कार्यस्थल पर शांति एवं दूरदर्शिता से कार्य करें। आजीविका की ओर विशेष ध्यान दें। संतान सुख संभव है।

तुला
अपने विचारों को शुद्ध रखें। रचनात्मक कार्यों में आप की व्यस्तता बढ़ेगी। व्यापार में किये निवेश से लाभ होगा। कारोबार में प्रारंभ की आपकी योजना सफल होगी। आलस्य उन्नती में बाधक साबित होगा।

वृश्चिक
धर्मं के क्षेत्र में विशिष्टजन का परामर्श आपकी स्थिति में लाभकारी परिवर्तन करेगा। वाणी में मधुरता लाना आवश्यक है। परिवार में किसी के स्वास्थ की चिंता बनी रहेगी।

धनु
किसी भी काम को करने के लिए पूरी जानकारी रखें, फिर कोई निर्णय लें। मनोस्थिति व्याकुल करेगी। आपके पारिवारिक दायित्वों में वृद्धि होगी। जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए अग्रसर रहेंगे।

मकर
आज वाहन प्राप्ति के सुखद योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। मित्रों की मदद से लाभ होगा। धन-संपत्ति के मामले सुलझेंगे। परिजनों के द्वारा आप की निंदा होगी। व्यापार विस्तार के योग है।

कुंभ
मित्रों के साथ किसी नई योजनाओं को अंजाम देंगे। समय नष्ट न करें। कार्यस्थल पर संघर्ष अधिक रहेगा। सामाजिक कार्यों में रूचि की कमी रहेगी। आर्थिक हानि का योग है।

मीन
अपनों का साथ आगे बढ़ने में मददगार होगा। व्यापार-व्यवसाय में हो रहे नुकसान चिंता बढ़ा सकते है। संतान के किये कार्यों से मनमुटाव हो सकता है। जरूरी कार्य लंबित होंगे।

Views: 82

Leave a Reply