लोकसभा चुनाव 2019 – भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

नई दिल्ली,21मार्च 2019। लोकसभा 2019 चुनाव के लिए भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति की कई बैठकों के बाद होली के दिन आज भाजपा ने अपने 184 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी।केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने आज पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।
लिस्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से तो भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर से, गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ तथा स्मृति ईरानी अमेठी, जनरल वीके सिंह गाजियाबाद, हेमा मालिनी मथुरा तथा महेश शर्मा गौतमबुद्ध नगर से भाजपा के उम्मीदवार होंगे।

लिस्ट में उत्तर-प्रदेश के लिए 28, महाराष्ट्र 16, अंडमान 1, असम 8, आंध्र प्रदेश 2, छत्तीसगढ़ 5, दादर नागर हवेली 1, जम्मू एण्ड कश्मीर 5, कर्नाटक 21, केरल 13, लक्ष्यद्वीप व मणिपुर 1-1, मिजोरम 2, ओडिशा 10, राजस्थान 16, सिक्किम 1, तमिलनाडु 5, तेलंगाना 10, त्रिपुरा 2, उत्तराखंड 5, पश्चिम बंगाल 28, अरुणाचल-प्रदेश 2 व गुजरात के लिए 1 उम्मीदवार की घोषणा की है।

देखें पूरी लिस्ट………

Views: 176

Leave a Reply