तेज रफ्तार स्कार्पियो ने साईकिल सवार युवक को मारी टक्कर, हुई मौत

गाज़ीपुर(उत्तर प्रदेश),20 मार्च 2019। बिरनो थाना क्षेत्र के पारा गाँव के पास आज शाम करीब 6 बजे तेज रफ्तार स्कार्पियो ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी और फिर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में जा घुसी। स्कार्पियो के धक्के से घायल युवक कीे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने आननफानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मनिहारी पहुंचाया जिसमें जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार मृत युवक रांची (झारखंड) का निवासी था जो दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के छपरी गांव में स्थित ईट भट्ठे पर अपने एक रिश्तेदार के संग काम करता था। दुर्घटना के बाद स्कार्पियो सवार गाड़ी मौके पर छोड़ कर फरार हो गये। जानकारी पर पहुंची बिरनो थाना पुलिस स्कार्पियो को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जूटी रही। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

Views: 54

Leave a Reply