पंचांग व राशिफल – 21 मार्च 2019

पंचांग
तिथि फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा 07.12 तक
नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र 13.33 तक
करण बव करण 07.12 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार गुरुवार
योग गंड योग 09.06 तक
सूर्योदय 06.28
सूर्यास्त 18.28
चन्द्रमा कन्या राशि में दिन रात
राहुकाल दिन में 13.30 से 15.00 तक
विक्रमी संवत् 2075
शक सम्वत 1940
मास फाल्गुन 13 रज्जब हिज़री 1440
शुभ मुहूर्त अभिजित 07:09 − 08:34

राशिफल

आज होली का पवित्र दिन है। आज ईश्वर को अपनी राशि के अनुसार गुलाल अवश्य अर्पण करें।किस राशि के लोग किस रंग का गुलाल प्रयोग करें, इसे अपनी राशिफल में देखें ……

मेष
आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। व्यापार के विस्तार हेतु प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। किसी अच्छे मित्र से भेंट होगी। कर्ज संबंधित मामले आसानी से निपटेंगे। परिजनों का साथ मिलेगा। आज भगवान को लाल गुलाल ज़रूर लगाएं।

वृषभ
कार्य स्थिति में सुधार की संभावना है। सुसंगति से हर्ष होगा। खान-पान का ध्यान रखें। अधिकारी सहयोग करेंगे। पारिवारिक चिंता रह सकती है। आप के कार्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। नौकरी में बदलाव संभव है। आज भगवान को लाल सफ़ेद अवीर(गुलाल) लगाएं।

मिथुन
पराक्रम व सुख-समृद्धि बढ़ने से अनेक रुके काम पूरे होंगे। कार्य विस्तार होगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंध घनिष्ठ होंगे। भाइयों से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है, सतर्क रहें। आज भगवान को गुलाबी गुलाल ज़रूर लगाएं।

कर्क
सहयोग व अच्छे संबंधों के कारण लाभ होगा तथा उन्नति करेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा एवं उन्नत रहेगा। बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान होगा। प्रेम-प्रसंग से दूर ही रहे, तो अच्छा होगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आज भगवान को केशरिया गुलाल ज़रूर लगाएं।

सिंह
जल्दबाजी ना करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आजीविका के लिए किए गए प्रयास सफल नहीं हो पाएंगे। आर्थिक कष्ट रहेगा। संतान की उन्नति में बाधा आ सकती है। दोस्तों का साथ मिलेगा। आज भगवान को लाल गुलाल लगाएं।

कन्या
बुरी आदतों को हावी न होने दें। सुख में कमी आएगी। शत्रुओं द्वारा बाधाएं उत्पन्न की जा सकती हैं। पारिवारिक क्लेश होगा। व्यापार, नौकरी की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होने से थकान रहेगी। आज भगवान को अवीर गुलाल ज़रूर लगाएं।

तुला
आपके कार्यों की समाज में तारीफ होने से आपका रुतबा बढ़ेगा। व्यापार में इच्छानुकूल सफलता के योग हैं। कोई बड़े लाभ कि उम्मीद है। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। पारिवारिक कलेश रहेगा। आज भगवान को हरे रंग का गुलाल ज़रूर लगाएं।

वृश्चिक
सभी काम सिद्ध होंगे। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सुखद यात्रा हो सकेगी। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मित्रों का साथ मिलेगा। उन्नति के अवसर है। आज भगवान को लाल गुलाल लगाएं।

धनु
क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। भाइयों से विवाद हो सकता है। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। आर्थिक संकट दूर होगा स्वास्थ में सुधार होगा। आज भगवान को पीले रंग का गुलाल लगाएं।

मकर
आत्मविश्वास से कार्य करने पर वांछित प्रगति के योग हैं। व्यापार में नई योजनाओं के प्रति संभावनाएं बन सकेंगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। भवन भूमि के मामले यथावत रहेंगे। आज भगवान को नीले रंग का गुलाल लगाएं।

कुंभ
आपके गुणों एवं योग्यताओं के कारण बिगड़े कामों में भी गति आ सकती है। नौकरी में प्रलोभन में न रहें। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। यात्रा सुखमय रहेगी। विवाह बाधा दूर होगी। आर्थिक लाभ हो सकता है। आज भगवान को नीले एवं हरे रंग का गुलाल ज़रूर लगाएं।

मीन
धनकोष में वृद्धि होगी। अपने कैरियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते है। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा। आज भगवान को कुंकुम रोली एवं गुलाल ज़रूर लगाएं।

Views: 41

Leave a Reply