पंचांग व राशिफल – 12 मार्च 2019

पंचांग तिथि फाल्गुन शुक्ल पक्ष षष्ठी 28.49 तक
नक्षत्र कृतिका नक्षत्र 28.52 तक
करण कौलव करण 16.45 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार मंगलवार
योग वैधृति योग 15.12 तक
सूर्योदय 06.38
सूर्यास्त 18.24
चन्द्रमा वृष राशि में 10.20 बजे
राहुकाल दिन में 15.00 से 16.30 तक
विक्रमी संवत् 2075
शक सम्वत 1940
मास फाल्गुन 04 रज्जब हिज़री 1440
शुभ मुहूर्त अभिजित 12.07 से 12.54 तक

राशिफल
मेष
मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

वृषभ
आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे। लेकिन धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

मिथुन
मन अशान्त रहेगा। कारोबार में परिश्रम तो अधिक रहेगा, परन्तु आय में कठिनाइयां आ सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कर्क
मानसिक कठिनाइयां रहेंगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

सिंह
पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कन्या
नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आय वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे।

तुला
धैर्यशीलता में कमी रहेगी। सन्तान के दायित्व की पूर्ति होगी। कारोबार में कठिनाइयां का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक
शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। वांछित परिणाम संदिग्ध हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु
आलस्य की अधिकता रहेगी। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन व्यवस्थित रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा।

मकर
कला एवं संगीत में रूचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय तो रहेगा, लेकिन पिता से मनमुटाव हो सकते है।खर्च अधिक रहेंगे।

कुंभ
धैर्यशीलता में कमी रहेगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सत्ता को कष्ट होगा।

मीन
परिवार की समस्याएं रहेंगी। खर्च अधिक रहेंगे। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

Views: 68

Leave a Reply