पंचाग व राशिफल – 7 मार्च 2019

पंचांग तिथि फाल्गुन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा 23.43 तक
नक्षत्र पूर्वाभाद्रपदा नक्षत्र 20.53 तक
करण किंस्तुघ्न करण 10.38 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार गुरुवार
योग साध्य योग 16.01 तक
सूर्योदय 06.44
सूर्यास्त 18.21
चन्द्रमा मीन राशि में 14.13
राहुकाल दिन में 13.30 से 15.00 तक
विक्रमी संवत् 2075
शक सम्वत 1940
मास फाल्गुन 29 जमादिउस्सानी हिज़री 1440
शुभ मुहूर्त अभिजित 12.08 से 12.55 तक

राशिफल
मेष
इस राशि के लोगों का दिन घूमने-फिरने में निकलेगा। परिवार के संग कहीं ट्रिप जाने का प्लान बन सकता है। कारोबारियों को लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. माता-पिता के आशिर्वाद से रिश्ते मजबूत होंगे।

वृषभ
इस राशि के लोगों के आज सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। दफ्तर में सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे। लवमेट के लिए दिन शानदार रहेगा। दोस्त की तरफ से आर्थिक मदद मिलेगी।

मिथुन
इस राशि के लोगों के फेवर में सभी बदलाव होंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आय का नया जरिया आएगा। करियर से संबंधित अच्छे मौके आपको मिलेंगे।

कर्क
इस राशि के लोगों को आज व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश करेंगे। लेकिन पैसों को लेकर चिंता खा सकती है। कुछ कार्य अटक सकते हैं। दफ्तर में आस-पास के लोगों को सहयोग मिलेगा।

सिंह
इस राशि के लोग आज किसी भी कार्य को करते समय मन को शांत रखें। जल्दबाजी से किए गए कार्यों से आपको परेशानी आ सकती है। पैसों से जुड़े बड़े फैसले सोच-समझकर लें। छात्रों के लिए आज दिन सामान्य रहेगा।

कन्या
इस राशि के लोगों को आज किसी व्यक्ति से उम्मीद से अधिक लाभ होगा। घर के किसी कार्य को पूरा करने में बड़े बुजुर्गों की राय कारगर साबित होगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा।

तुला
इस राशि के लोगों के सभी सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी घरेलु सामान के लिए खरीदारी करनी पड़ सकती है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। वाणी पर संयम बरतें और परिवार के विवादों से बचने की कोशिश करें।

वृश्चिक
इस राशि के लोग आज अपने खर्चों पर लगाम लगाने की कोशिश करेंगे। अविवाहितों के लिए प्यार के प्रस्ताव मिलेंगे। नई जिम्मेदारियां आपके सिर पर बढ़ सकती हैं।

धनु
इस राशि के लोग माता-पिता के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े लोगों की इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। नए लक्ष्य को पाने के लिए आज दिन शुभ है।

मकर
इस राशि के लोग आज अपना अधिक समय परिवार के साथ बिताएंगे। आज कोई निर्णय लेने कठिन हो सकता है। पैसा आते-आते कहीं रुक सकता है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

कुंभ
इस राशि के लोगों के बच्चों को आज शुभ समाचार मिलेगा। परिवार के लोग खुश रहेंगे। सेहत बेहतर रहेगी। मेहनत का फल मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा। लोग आपसे काम सीखना चाहेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा।

मीन
इस राशि के लोग कार्यक्षेत्र में बेहतर ढ़ंग से काम करेंगे। समाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिल सकता है। मेहनत से काम में आपको सफलता मिलेगी। अधूरे सरकारी कार्य आज पूरे होंगे।

Views: 87

Leave a Reply