पंचाग व राशिफल – 02  मार्च 2019

पंचांग तिथि फाल्गुन कृष्ण पक्ष एकादशी 11.04 तक
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा नक्षत्र दिन-रात
करण बालव करण 11.04 तक
पक्ष कृष्ण पक्ष
वार शनिवार
योग व्यतिपात योग 11.29 तक
सूर्योदय 06.49
सूर्यास्त 18.18
चन्द्रमा मकर राशि में 12.39
राहुकाल प्रात: 09.00 से 10.30 तक
विक्रमी संवत् 2075
शक सम्वत 1940
मास फाल्गुन 24 जमादिउस्सानी हिज़री 1440
शुभ मुहूर्त अभिजित 12.11 से 12.56 तक

राशिफल
मेष
संतान के कार्यो से दुखी रहेगे।व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी । अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा । परिश्रम का महत्व समझें। वाद-विवाद में नहीं पड़ें।

वृषभ
अध्यन में आ रही बाधा दूर होगी।आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा । कला की तरफ रुझान होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं।

मिथुन
विवाह योग्य जातको के लिए समय अनुकूल है। संतान की चिंता रहेगी। शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा।

कर्क
दिन की शुरुवात खुशनुमा होगी। संतान सुख सम्भव। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे। सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी।

सिंह
क्रोध पर नियंत्रण रखे।अनावश्यक वाद-विवाद को टालें।आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।आत्मविश्वास बढ़ेगा । यात्रा सम्भव है।

कन्या
दिन की शुरुवात नए संकल्पों के साथ होगी।व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा । आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे । वाहन क्रय करने के योग हैं।पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।समय अनुकलता का आभास होगा।

तुला
कई दिनों से किसी से आप मन की बात कहना चाहते थे आज हो सकती है।संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। सोचे हुए काम बनेंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी।व्यापार अच्छा चलेगा।दूसरों की देखा-देखी नहीं करें।

वृश्चिक
माता पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा।व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी।

धनु
आज बोलने से पहले सोचे। जूठ बोलने से बचे। दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा। सुख के साधनों को क्रय करने के योग बनेंगे। पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी, यात्रा सम्भव है।

मकर
आजकल आप के व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ सकता है, अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना जरूरी है।घर में क्लेश बढेंगे। पेट से सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेगे।

कुम्भ
परिजनों व मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा।परिवार में सुख-शांति रहेगी। संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आय से अधिक व्यय नहीं करें।

मीन
कई दिनों से लंबित कार्य आज भी अधूरे रहेगे।आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे। व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे। फिजूल की बातों से दूर रहे। सामाजिक मामलों में आलोचना होगी।

Views: 70

Leave a Reply