पंचाग व राशिफल – 18 फरवरी 2019

आज का पंचांग

आज से बसंत ऋतु का भी शुभारंभ हो रहा है और जो योग बन रहे हैं वह बेहद अच्छे माने जा रहे हैं।

तिथि शुक्ल पक्ष चतुर्दशी 25.11 तक
नक्षत्र पुष्य नक्षत्र 14.01 तक
करण गर करण 15.00 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार सोमवार
योग सौभाग्य योग 16.05 तक
सूर्योदय 07.01
सूर्यास्त 18.09
चन्द्रमा कर्क राशि में दिन रात
राहुकाल प्रात: 07.30 से 09.00 तक
विक्रमी संवत् 2075
शक सम्वत 1940
मास माघ 12 जमादिउस्सानी हिज़री 1440
शुभ मुहूर्त अभिजित 12.13 से 12.58

राशिफल

मेष
आज का दिन अच्छे फल वाला दिन रहेगा। अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने का समय है। आपका मन अच्छा रहेगा और आप सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। मानवीय संवेदनाएं भी आपके साथ जुड़ी रहेंगी। जीवनसाथी की बातों को समझना आपके लिए जरूरी है। भावनाओं को समझने से रिश्ताें में मजबूती आएगी।आपके ऐसे कार्य थे जिनमें सफलता नहीं मिल रही थी उनमें सफलता मिलेगी। किन्ही कारणों से जो कार्य आपके रुके हुए थे अटके हुए थे उनमें भी प्रगति के योग दिखाई दे रहे हैं। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो साेमवार का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

वृषभ
आज का दिन आपके लिए लाभ के योग लेकर आया है। कारोबारियों के लिए व्यापारियों के लिए साेमवार का दिन अच्छा है। जो पढ़ाई कर रहे हैं, छात्र हैं, स्टूडेंट हैं उनके लिए भी दिनभर योग अच्छे बने रहेंगे। करियर की नई उड़ान भरने का समय है। कोई नया कार्यक्रम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए उत्तम दिन है। रुके हुए कार्यों में दोपहर तक पूर्णता के योग दिखाई दे रहे हैं। इसलिए दिन की शुरुआत उन कार्यों को पूरा करने से कीजिए जो आपके रुके हुए कार्य हैं। भाग्य आपके साथ है। दूसरों की सहायता करने का आपको मौका मिलेगा ऐसे में आपको दूसरों को भी आगे बढ़ाना है।

मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए साेमवार का दिन बेहतर है। आज आपको किसी से भी बहस नहीं करनी है। रिश्तों में मजबूती लाने का समय है। दोपहर बाद आपकी मुलाकात किसी ऐसे मित्र से होगी जो आपकी पुरानी यादों को ताजा करने के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं में शामिल होगा और भविष्य निर्माण के लिए लाभदायक भी साबित होगा। आपका मन चंचल बना रहेगा। मन में अनेक तरह के विचार आएंगे। सोमवार को अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है।

कर्क
कर्क राशि वालों के लिए दिन अच्छा बीतने वाला है। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी । खर्च के साथ ही धन लाभ के योग भी बने हुए हैं। भाग्य सोमवार को आपके साथ रहने वाला है। इसलिए समय की बर्बादी करना बिल्कुल भी उचित नहीं होगा। आज समय का सदुपयोग करना आपके लिए बेहद आवश्यक है। कोई भी बड़ा निर्णय करने से पहले आपको जीवनसाथी या पिता से सलाह कर लेनी है।

सिंह
सिंह राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है। आज अनोखा उत्साह आप अपने अंदर महसूस करेंगे। आज का दिन आपके लिए अच्छे अवसर लेकर आएगा। पिछले कुछ दिनों से जिन समस्याओं से जूझ रहे हैं उन्हें भी आगे कमी आएगी आज कार्यों की अधिकता होने की वजह से आप शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। परिवार को समय दीजिए, इससे मानसिक बल आपको मिलेगा। घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।

कन्या
आप के लिए सोमवार का दिन सामान्य से कम बेहतर रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए सामान्य से अच्छा रहेगा। आज किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी।

तुला
इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आपको किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना है। आज का दिन कार्य पूर्णता का दिन है और रुके हुए कार्यों में गति लाने का समय है। दोपहर तक अपने रुके हुए कार्य को पूर्ण कर लेने हैं। आज अच्छे योग आपकी राशि में बने हुए हैं।

वृश्चिक
आज का दिन अच्छा है। आपकी रुचि कुछ ऐसे कार्यों में बढ़ेगी जो आप पिछले कुछ दिनों से नहीं कर रहे थे। कुछ नया करने का समय है। आज का दिन आपके जीवन में महत्वपूर्ण साबित होगा। आज दोपहर बाद कोई अच्छा समाचार आपको मिलेगा और पिछले कुछ दिनों से जिन समस्याओं से आप घिरे हुए थे उनमें भी आज कमी आएगी।

धनु
आज का दिन अच्छा है। नौकरी में आज अच्छे योग उनकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अगर पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज उसके लिए उत्तम दिन है। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है।

मकर
आज का दिन अच्छे योग लेकर आया है। अपने मन को एकाग्र रखे। मन आपका चंचल बना रहेगा। आज आपकी राशि में प्रेम के भाव भी दिखाई दे रहे हैं। आज अपनी प्रेम का इजहार आप कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज सीनियर का सहयोग भी आपके साथ है। सीनियर आपके कार्यों की सराहना करेंगे पर अपने कार्यों के प्रति सावधानी बरतें।

कुम्भ
आज आपकी राशि के लिए कर्म प्रधान दिन है। आज समय का सदुपयोग कीजिए। आज अपने उन कार्यों को पूरा करने का समय है जो अधूरे हैं। माता पिता के आशीर्वाद से आपके कार्य पूर्ण होंगे। आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए अधिक विशेष है। आज जल्दबाजी में भी कोई कदम नहीं उठाना है।

मीन
आज का दिन अच्छे योग से परिपूर्ण है। आज दोपहर तक अपने सभी रुके हुए कार्यों को पूर्ण कर सकते हैं। आज सावधान रहने से आपकी समस्याएं दूर होंगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं।

Views: 120

Leave a Reply