प्रयागराज ! कुंभ ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

लखनऊ(उत्तर प्रदेश),11 जनवरी 2019। प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले ने इस बार एक वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर लिया है। प्रयागराज में जहां कुंभ के आयोजन स्थल को शहर के रुप में व्यवस्थित किया गया है और तैयारियों के साथ यह दुनिया का सबसे बड़ा अस्थायी शहर बन गया है। करोड़ों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए यहां पर भव्य तैयारियां की गई है।कुंभ मेले के लिए 250 किलोमीटर लंबी सड़क और 22 ब्रिजों का निर्माण किया गया है। प्रदेश सरकार ने बताया कि प्रयागराज दुनिया का सबसे बड़ा अस्थाई शहर बन गया है। कुंभ मेला वाले क्षेत्र में ऐसा पहली बार होगा कि पूरे इलाके में लगभग 40,000 एलईडी बल्ब लगाए गए हैं।
बताते चलें कि यूनेस्को ने पहले से ही कुंभ को मानव जाति का सबसे बड़ा सांस्कृति विरासत करार जूओोोौदिया है। इस साल के कुंभ मेला के आयोजन को देखते हुए प्रदेश सरकार को पूरे देश से 6 लाख श्रद्धालुओं और करीब 5,000 एनआरआई के आने की सम्भावना है। कुम्भ के इतिहास के 450 सालों में ऐसा पहली बार होगा कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को अक्षय वट और सरस्वती कूप के दर्शन व पूजा करने का अवसर प्राप्त होगा। प्रदेश सरकार ने जहां इस आयोजन के लिए 2,800 करोड़ के बजट का तो कुंभ मेला के आस-पास के क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए प्रदेश सरकार ने 4,300 करोड़ के बजट का भी प्लान किया है। बता दें कि 2013 के कुंभ आयोजन के दौरान करीब 1,214 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे।
कुंभ 2019 के आयोजन के लिए 71 देशों के राजदूत प्रयागराज पहुंच कर त्रिवेणी घाट पर अपने-अपने देशों के ध्वज को फहराया है। प्रदेश सरकार के अनुसार 192 देशों के प्रतिनिधि फरवरी में प्रयागराज के दौरे पर आयेंगे और त्रिवेणी संगम पर विश्व के करोड़ों श्रद्धालु डुबकी लगायेंगेे।


Views: 9


Leave a Reply