कामयाबी ! रणवीर सिंह ने️ सात महाद्वीपों के सर्वोच्च पर्वत शिखर पर फहराया तिरंगा

नई दिल्ली,11 जनवरी 2019। जम्मू-कश्मीर के सपूत कर्नल रणवीर सिंह जम्वाल ने विश्व के सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची पर्वत शृंखला को नाप पूरे विश्व में देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने अंटार्कटिका के माउंट विंसन मैसिफ की चढ़ाई चार जनवरी को सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली।कर्नल रनवीर सिंह जम्वाल देश के पहले सैन्य अधिकारी बन गए हैं, जिन्होंने सात महाद्वीपों की दुर्गम और ऊंची चोटियों को फतह किया है।
इससे पूर्व रणवीर जम्वाल एशिया और विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट, अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट किलिमंजारो, ऑस्ट्रेलिया में माउंट कार्सटेंस पिरामिड, यूरोप में माउंट एल्ब्रस, दक्षिण अफ्रीका में माउंट एकॉनकागुआ और उत्तरी अमेरिका में माउंट डेनाली पर चढ़ाई पूरी कर चुके हैं। उनको माउंट एवरेस्ट पर तीन बार सफलतापूर्वक चढ़ने का गौरव प्राप्त है। छह महाद्वीपों में 30 से अधिक सम्मिट किए हैं। वे तीन एवरेस्ट सम्मिट में भाग लेने वाले भारत के एकमात्र व्यक्ति हैं और उनके गतिशील नेतृत्व में कुल 51 पर्वतारोही एवरेस्ट तक यात्रा पूर्ण कर चुके हैं।बताते चलें कि सांबा जिला के भडौरी गांव निवासी कर्नल रणवीर सिंह जम्वाल 25 दिसंबर को इस यात्रा पर रवाना हुए थे।उन्होंने गुरुवार सुबह ही इस सम्मिट को पूरा करने के बाद अंटार्कटिका के पुंटा अरीनास में लैंड किया।

Views: 43

Leave a Reply