रचना सिंह ! मिस इंडिया मोस्ट पापुलर फेम 2018

गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),07 जनवरी 2018।जिले के जमानियां क्षेत्र के फूली ग्राम पंचायत की शेरपुर निवासिनी रचना सिंह ने मिस इंडिया का खिताब जीत कर क्षेत्र, जनपद व प्रदेश का नाम रोशन किया है।
ज्ञातव्य है कि चंडीगढ़ के जीरकपुर में बीएसएस एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित मिस इंडिया मोस्ट पापुलर फेम 2018 का खिताब जीतने वाली इस लाडली पर सारे जनपदवासी प्रसन्न है, तो वहीं उनके गांव व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बताया गया है कि दिल्ली में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही रचना सिंह ने वर्ष 2018 में स्नातकीय शिक्षा के दौरान ही मॉडलिंग से अपने कैरियर की शुरुआत की। अपनी लगन और कड़ी मेहनत से उन्होंने मिस इंडिया तक का सफर तय किया है। बताते चलें कि सामान्य मध्यवर्गीय परिवार में जन्मी रचना सिंह ने पहली बार 22 फरवरी 2018 को मिस काशी का खिताब अपने नाम किया और फिर उन्हें लायंस आई बैंक का विराट एंबेस्टर बनाया गया। उन्हें 21 जून को यूपी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया तो 18 नवंबर को दिल्ली में अटल बिहारी बाजपेई सम्मान से सम्मानित किया गया था।

Views: 465

Leave a Reply