विश्व सुन्दरी 2018 ! मेक्सिको की वेनेसा पॉन्स ने पहना ताज
नई दिल्ली, 09 दिसम्बर 2018। चीन के सान्या शहर में मिस वर्ल्ड 2018 की प्रतियोगिता में मैक्सिकन सुन्दरी वेनेसा पॉन्स डी लियोन ने विश्व सुंदरी का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहीं। विश्व के 118 प्रतियोगियों में से मैक्सिकन सुन्दरी वेनेसा पोंस डी लियोन को यह कामयाबी मिली।थाईलैंड की निकोलने पिशापा फर्स्ट रनरअप चुनी गईं।भारत से मिस इंडिया 2018 अनुकृति वास ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था पर वह टॉप-12 में भी जगह नहीं बना पाईं।
वर्ष 2017 की विश्वसुंदरी मानुषी छिल्लर ने मैक्सिकन सुन्दरी वेनेसा पॉन्स डी लियोन को विश्व सुंदरी का ताज पहनाया।
Views: 7









