हाँकी विश्वकप ! भारत क्वार्टर फाइनल में, कनाडा को 5-1 से दी मात

नई दिल्ली, 09 दिसम्बर 2018। मेजबान भारत ने कल पुरूष हॉकी विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कनाडा को 5-1 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराय दी।
भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए इस प्रतिस्पर्धा पूर्ण पूल-सी के मैच में भारत के लिए वाराणसी (यूपी) के ललित उपाध्याय ने 47वें और 57वें मिनट में दो गोल किए। उनके अलावा हरमनप्रीत सिंह ने 12वें, चिंग्लेनसाना सिंह ने 46वें और अमित रोहिदास ने 51वें मिनट में गोल किए।
कनाडा के खिलाड़ी सोन फ्लोरिस वान ने 39वें मिनट में एक गोल किया। भारत ने तीन मैचों से सात अंक जुटा लिये हैं। उल्लेखनीय है कि भारत ने अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से मात दी थी और बेल्जियम के साथ 2-2 से मैच ड्रॉ हुआ था।
मैच के आरम्भ में भारतीय टीम लीड हासिल करने में सफल रही। हालांकि कनाडा द्वारा बराबरी करने के बाद भारत को दोबार लीड हासिल करने के लिए चौथे क्वार्टक का इंतजार करना पड़ा। तीसरे क्वार्टर में कनाडा ने अपने दमदार डिफेंस का प्रदर्शन कर भारत की बढ़त को रोक दिया। चौथे क्वार्टर में भारत ने 1-1 की बराबरी पर शुरुआत की और अंत तक लीड को 5-1 तक पहुंचा दिया।
भारत को इस जीत से तीन अंक मिले और वह अंको के मामले में बेल्जियम के समकक्ष जा पहुंची। बेहतर गोल अंतर के कारण भारत ने टॉप स्थान हासिल कर क्वार्टरफाइनल में सीधा प्रवेश किया है। बेल्जियम और कनाडा को अब क्वार्टरफाइनल के लिए क्रोस ओवर खेंलेगे।


Views: 7


Leave a Reply