आघात ! गोली मारकर नगर पंचायत अध्यक्ष की हत्या

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश),25 अक्टूबर 2018। चोपन थाना क्षेत्र के चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद 45वर्ष पुत्र मजनू को आज सुबह करीब सवा छः बजे उस समय गोली मार दी,जब वे चोपन के अग्रवाल पार्क वालीबाल खेलने पहूंचे थे। गाड़ी से उतरते ही गोली मारकर भागते हुए तीन अपराधियों में से एक भीड़ के हत्थे चढ़ गया जिसको पीट पीट कर भीड़ ने अधमरा कर दिया। उसकी पहचान कश्मीर पासवान निवासी पलामू के रुप में की गयी।अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह ने बताया कि अहमद की जाँघ और सीने में गोलियां लगीं थी। घटना के बाद लोगों ने उन्हें तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, गम्भीर स्थिति देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने वाराणसी—शक्तिनगर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया जिसे कड़ी बाद में प्रशासन ने जाम खुलवाया।मृतक के भाई उस्मान अली की तहरीर पर दो नामजद सहित चार हमलावरों पर मुकदमा दर्ज किया है।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply