फैसला !एआईएडीएमके के 18 विधायक बने रहे अयोग्य
चेन्नई, 25 अक्टुबर 2018 । तमिलनाडु विधानसभा के स्पीकर के फैसले को बरकरार रखते हुए मद्रास उच्च न्यायालय ने आज एआईएडीएमके के 18 विधायकों की अयोग्यता को बरकरार रखा है। ये सभी विधायक एआईएडीएमके के बागी दिनाकरन गुट के माने जाते हैं।
न्यायालय के फैसले पर टीटीवी दिनाकरन ने कहा कि हम हालात का सामना करेंगे। सभी 18 विधायकों के साथ बैठक कर हम आगे की रणनीति पर विचार करेंगे।
उल्लेखनीय है कि एआईएडीएमके के 18 विधायकों ने राज्यपाल को पत्र लिखकर पलानीस्वामी सरकार में अविश्वास ज़ाहिर किया था, जिसके बाद उन्हें विधानसभा की सदस्यता के अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
Views: 6
Advertisements








