रेमन मैग्सेसे पुरस्कार! दो भारतीयों का हुआ चयन

नई दिल्ली, 26 जुलाई 2018। एशिया के नोबेल पुरस्कार के रुप में माने जाने वाले रेमन मैग्सेसे पुरस्कार की लिस्ट में इस वर्ष दो भारतीय दिग्गजों को भी स्थान मिला है। अपने क्षेत्र विशेष में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए डॉ. भारत वटवानी और सोनम वांगचुक को सम्मानित किया जा रहा है।अन्य लोगों में एक फिलिपिनो जिन्होंने कम्युनिस्ट विद्रोहियों के साथ शांति वार्ता का नेतृत्व किया, एक पोलियो से ग्रस्त वियतनामी जिन्होंने विकलांग लोगों के खिलाफ भेदभाव की लड़ाई लड़ी, एक पूर्वी तिमोरसी जिन्होंने नागरिक संघर्ष के बीच गरीबों के लिए देखभाल केंद्र बनाए,के नाम शामिल हैं।
भारत के डॉ. भारत वटवानी को हजारों मानसिक रूप से बीमार गरीबों के इलाज के लिए उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों के लिए तो सोनम वांगचुक को प्रकृति, संस्कृति और शिक्षा की दिशा में उनके योगदान के आधार पर चयन किया गया।

Views: 21

Leave a Reply