कृषि विज्ञान केन्द्र! कृषि मंत्री ने किया निरीक्षण ,दिये निर्देश

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 26 जुलाई 2018। प्रदेश के कृषि मंत्री सुर्य प्रताप शाही ने आज जिले के नए स्वीकृत कृषि विज्ञान केंद्र आंकुसपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित कर्मचारियों व अधिकारियों से पूरा ब्यौरा लिया तथा बीएसए फैजाबाद से वार्ता कर बैलेंस सीट चेक करने हेतु आदेशित किया। मंत्री जी ने वहां चल रहे कार्यों की धीमी गति पर क्षोभ व्यक्त करते हुए कार्यों में तीव्रता लानेका आदेश दिया तथा कर्मचारियों को शीघ्र धान रोपाई करने के लिए निर्देशित किया। इसके उपरांत मंत्री जी भूमि संरक्षण विभाग द्वारा अनुदान चयनित तालाब खुदाई के स्थलीय निरीक्षण हेतु सदर ब्लाक के लंगडपुरपुर गांव पहुंचे और तालाब लाभार्थी किसान रामवृक्ष राम से तालाब सहित मछली पालन आदि की पुरी जानकारी ली। उन्होंने वहीं किसानों के मध्य करीब आधे घंटे तक खड़ा रहकर किसानों से वार्ता कर कृषि उपज व फसल उत्पादन का हाल जाना। उन्होंने बताया कि धान की नर्सरी पौध को उपर से दो इंच की छटाई कर लगाने से स्वस्थ फसल तैयार करने मे मदद मिलेगी।उन्होंने किसानों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक भी किया।

मंत्री ने कहा कि जनपद मे सोलर पम्प के लिए आवेदन करने वाले लोग जो प्रतिक्षा मे है वो 17 अगस्त तक ड्राफ्ट जमा करते है तो प्रथम ड्राफ्ट जमा वरियता क्रम से सोलर पम्प आवंटित कर दिया जायेगा। बताया कि 27 व 28 जूलाई को प्रत्येक न्याय पंचायत के दो गांव मे कृषि विभाग के तकनीकी कर्मचारी जाकर भूमि स्वास्थ प्रमाण पत्र का वितरण करेंगे व कृषि सम्बन्धी जानकारी देंगे। इसके उपरांत
कृषि मंत्री ने कृषि विज्ञान केन्द्र पी जी कालेज पहुंचे,जहां प्रबंधक राजेश्वर सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

मंत्री जी ने वहां कृषि अनुसंधान की व्यवस्था, डेयरी,मधुमक्खी पालन,औषधीय कृषि, बीज संवर्धन सहित अन्य कृषि आधारित वस्तुओं का निरीक्षण किया और अच्छे कार्यों हेतु प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर गाजीपुर सदर विधायक डॉक्टर संगीता बलवंत,विधायक अलका राय, जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह अखिलेश सिंह शशिकांत शर्मा,जिलाधिकारी के.बाला जी, उप निदेशक प्रसार ए के सिंह , भूमि संरक्षण अधिकारी,उप निदेशक भूमि संरक्षण वाराणसी स्मिता वर्माअखिलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, डा. सी.पी. सिंह व डा अजीत वर्मा सहित काफी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Views: 70

Leave a Reply