दुर्घटना ! कृषि उत्पादन मंडी युसूफपुर के समीप पिकप ने अधेड़ को कुचला, मौके पर हुई मौत

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),04 जुलाई 2018।मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के यूसुफपुर कृषि उत्पादन मंडी के करीब आज दोपहर पिकअप से दबकर बाइक सवार अधेड़ की जहां मौत हो गई, वहीं बाइक चालक भी जख्मी हो गया। स्थिति की गम्भीरता को समझ पिकप चालक पिकप लेकर मौके से भाग निकला। मृतक की पहचान क्षेत्र के चकमुकुरी बरेजपुर निवासी मुरली बिंद 45 वर्ष के रूप में हुई। घायल बाइक चालक मृतक का छोटा पुत्र मनीष बिंद 18 वर्ष रहा, जिसे इलाज हेतु सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना से क्रुद्ध लोगों ने दोपहर ग्यारह बजे सड़क पर जाम लगा अपने गुस्से का इजहार किया। घटनास्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी रमेश यादव द्वारा परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। बताया गया कि मुरली अपने पुत्र मनीष के साथ डाक्टर से दवा लेकर ,बाइक से अपने घर जा रहे थे ,तभी मंडी गेट के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकप ने धक्का मार दिया।धक्के से मुरली बाइक से जैसे ही जमीन पर गिरे ,तभी पिकप का पहिया सिर पर चढ़ गया। इससे उनकी वहीं मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका पुत्र चालक मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में मुरली के मौत की सूचना पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और उन्होंने मुआवजे तथा फुटपाथ के अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर शव को सड़क पर रख जाम लगा दिया था।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply