तेज रफ्तार वाहन ने ली युवक की जान

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 04 जुलाई 2018।मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन ने भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के मदरा गांव में बाइक सवार को धक्का मार दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त संतोष राम 33 वर्ष निवासी पदुमपुर के रुप में की और उसके परिजनों को सूचित किया।सूचना पाते ही मँतक के घर में कोहराम मच गया और लोग रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे।उनकी उपस्थिति में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। इस घटना में अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।


Views: 16

Advertisements

Leave a Reply