आक्रोश ! मनरेगा बाबू के विरुद्ध प्रधानों ने खोला मोर्चा

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 01 जून 2018।विकास खण्ड के मनरेगा कर्मचारियों के असहयोग से क्षुब्ध ग्राम प्रधान संगठन ने आज मनिहारी ब्लाक सभागार में बैठक कर विभागीय अधिकारियों द्वारा सहयोग न करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। ग्राम प्रधानों ने इसे ग्रामीण विकास में रोड़ा बताते हुए जमकर आलोचना करते हुए शीघ्र निराकरण की मांग की। बैठक के उपरांत प्रधानों के प्रतिनिधि मंडल ने मनिहारी विकास खण्ड में अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत करातेे हुए अपना मांग पत्र प्रेषित किया। प्रतिनिधि मंंडल ने बताया कि मनरेगा बाबु की मनमानी से अनावश्यक हस्तक्षेप से विकास कार्य वाधित हो रहा है।इससे प्रधानों में तीव्र आक्रोश व्यापत है, जिसका निदान आवश्यक हैै। प्रधानोंं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानोंं की समस्याओं के समाधान के लिये वे हर सम्भव मदद हेंतु तत्पर हैैं।उन्होंने अपने माध्यम से प्रधानोंं की समस्याओं को मुख्य विकास अधिकारी से मिल कर अवगत कराकर

यथोचित कारर्वाई का आश्वासन दिया। बैठक में काफी संख्या में प्रधानगण उपस्थित रहे।बैठक का संचालन सत्येन्द्र सिंह प्रधान ने किया।

रिपोर्ट – मु. आरिफ़ सिद्दीकी

Visits: 120

Leave a Reply