भूख हड़ताल! अन्ना हजारे ने रामलीला मैदान में शुरू किया अनिश्चिकालीन भूख हड़ताल

नयी दिल्ली,23 मार्च 2018। केन्द्र में लोकपाल नियुक्त करने की अपनी मांग को लेकर ऐतिहासिक भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के प्रणेता अन्ना हजारे ने सात साल बाद आज से रामलीला मैदान में अनिश्चतकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। उल्लेखनीय हैकि यह वही स्थान है जहां वह 2011 में भी बैठे हड़ताल पर बैठे थे। बहरहाल, इस बार हजारे कृषि पर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने के अलावा केन्द्र में लोकपाल और राज्यों में लोकायुक्तों की नियुक्ति की मांग पर जोर दे रहे हैं। उम्मीद है कि इस बार उनके हमले के केन्द्र में मोदी सरकार होगी। आयोजकों ने दावा किया है कि प्रदर्शन के दौरान यहां हजारों लोग शामिल होंगे। दिल्ली यातायात पुलिस ने यात्रियों को अरुणा आसफ अली रोड, दिल्ली गेट, दरियागंज, नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन, अजमेरी गेट, पहाड़गंज, आईटीओ, राजघाट, मिंटो रोड, विवेकानंद मार्ग और जेएलएन मार्ग से बच कर निकलने की सलाह दी है।

Views: 26

Leave a Reply