ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने मुन्नी लाल पाण्डेय

गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),11 मार्च 2018। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ.प्र. के जनपदीय इकाई की सम्पन्न बैठक में वरिष्ठ पत्रकार मुन्नीलाल पांडेय को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया। कैंप कार्यालय मिश्र बाजार पर रविवार को आयोजित बैठक में पर्यवेक्षक के रुप में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश संगठन मंत्री महेंद्र नाथ सिंह तथा मंडल अध्यक्ष मिर्जापुर हौसला प्रसाद त्रिपाठी के देखरेख में संपन्न हुआ ।जिला इकाई हेतु उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से ओम प्रकाश पांडेय, विजय प्रकाश श्रीवास्तव तथा राम अवतार यादव को उपाध्यक्ष चुना गया। महासचिव के रूप डॉ .ए.के.राय (मुख्यालय) व श्रीवर पांडेय को (प्रशासनिक संगठन) पद पर चुना गया। सचिव पद हेतु नीरज यादव(मीडिया प्रभारी ), कमल किशोर (संगठन) व दरोगा पांडेय(समबद्ध अध्यक्ष) तथा संगठन सचिव जय शंकर राय, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव तथा आय व्यय निरीक्षक सत्येंद्र नाथ शुक्ला को बनाया गया। जिला कार्यसमिति हेतु आशुतोष प्रकाश, राम अवतार, हिमांशु राय, निशार फैज, सतीश, अशोक राय को चुना गया। इसी प्रकार तहसीलों के अध्यक्ष पद के चुनाव के

क्रम में सदर तहसील के लिए रामजन्म कुशवाहा ,जमानियां के लिए विनोद यादव, मुहम्मदाबाद हेतु रितेश राय, कासिमाबाद हेतु आशीष राय व सैदपुर हेतु प्रह्लाद दास को चयनित किया गया। प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में डॉक्टर ए.के. राय तथा प्रमोद कुमार राय को मनोनीत किया गया।चुनाव सम्पन्न होने के उपरांत प्रदेश संगठन मंत्री महेन्द्र सिंहने सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सदस्य गण उपस्थित रहे।

Visits: 105

Leave a Reply