सनातन भारतीय समाज की पहचान का महत्वपूर्ण आधार

युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर जोर 


गाजीपुर। भारतीय युवा विद्यार्थी संगठन और सर्वजन सनातन पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सादात नगर स्थित एक मैरेज हॉल में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक एवं सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम. नागेश्वर राव रहे।

      कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एम. नागेश्वर राव ने कहा कि सनातन भारतीय समाज की पहचान का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व और सोच को विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक रहने का आह्वान किया।

       उन्होंने जनकल्याण से जुड़े मुद्दों का उल्लेख करते हुए देश में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी देश और व्यक्ति की स्पष्ट पहचान होना आवश्यक है।

     कार्यक्रम में सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजा सक्षम सिंह योगी, चंदन पाण्डेय, भारतीय युवा विद्यार्थी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अभय पाण्डेय, जिलाध्यक्ष मयंक चौबे, पंडित भानु मिश्रा, गोलू पाण्डेय, हर्ष मिश्रा सहित संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Views: 9


Leave a Reply