दूरदर्शन पर सूबेदार स्नेही के प्रस्तुति से गदगद हुए लोग

गाजीपुर। सादात क्षेत्र के कटया निवासी सूबेदार स्नेही की 22 जुलाई 2026 को दूरदर्शन पर प्रसारित गीत ने लोगों का मन मोह लिया। वहीं 23 जुलाई को “कवि सम्मेलन” में काव्य पाठ की प्रस्तुति ने जिले के साहित्य प्रेमियों को भावविभोर कर दिया।


      बिजहरी गांव के  राजन तिवारी ने कहा कि सूबेदार सनेही ने अपनी प्रस्तुति से जिले का नाम रोशन किया है। वहीं बूढ़नपुर के अवधेश, कटया के कन्हैया तथा रमेश सिंह यादव प्रधान, बहरियाबाद के श्यामनारायण बड़ागांव के रमेश मास्टर, डॉ. सीपी राम, सादात के इं. सभाजीत यादव, डॉ. कमलेश, डॉ. विंध्याचल, बृहस्पति पासवान, राजापुर के मुंद्रिका मास्टर, तालगांव के निरहू, डॉ. नंदलाल भारती, भुड़कुड़ा के आलोक रंजन ने सूबेदार स्नेही के गीतों एवं कविताओं  की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी और उनके स्वस्थ जीवन की मंगल कामना की।

Views: 16


Leave a Reply