वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध मुनादी के बाद नोटिस चस्पा
गाजीपुर। सादात थानान्तर्गत सेमरौल गांव में घर में घुसकर मारपीट के आरोप में फरार चल रहे तीन आरोपियों के विरुद्ध बुधवार को न्यायालय के आदेश पर धारा 82 की कार्रवाई की गई।
मखदुमपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संतराम यादव ने पुलिस टीम के साथ आरोपियों रोशन राम, विशाल और गीता देवी के घर पर मुनादी कराई और फिर नोटिस चस्पा किया। ये तीनों आरोपी गत तीन वर्षों से फरार चल रहे हैं। इन पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप है, और ये इस मामले में वांछित हैं। उप निरीक्षक संतराम यादव ने बताया कि घटना के बाद से ही तीनों आरोपी फरार हैं। न्यायालय ने उन्हें कई बार हाजिर होने का आदेश दिया था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। न्
पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी आरोपी हाजिर नहीं होते हैं, तो न्यायालय के निर्देश पर उनके खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Views: 23









