स्वयं सहायता समूह की कार्यशाला में डीएम ने बेहतर कार्य करने हेतु किया प्रेरित

गाजीपुर। दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को विभिन्न लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने विषयक कार्यशाला/संवाद कार्यक्रम जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में विकास खण्ड भदौरा एवं रेवतीपुर सभागार में संपन्न हुआ।


      कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने समूह की महिलाओं से उनके कार्यों की जानकारी ली और बेहतर ढंग से कार्य करने को प्रेरित किया। इस दौरान समूह की महिलाओं द्वारा हैंड वॉश, फिनायल, हार्पिक, अगरबत्ती, रेडीमेट कपड़े, झाड़ू, मसाले, जैसे प्रोडक्त तैयार करने तथा किसी ने कॉस्मेटिक के सामानों की बिक्री करने तथा किसी महिला द्वारा कृषि कार्य  करने की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने उनके द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट के क्वालिटी बेहतर रखने का निर्देश दिया।  

         जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं एवं जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं मिशन से जुड़े कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। समूहों को बैंक ऋण, प्रशिक्षण, स्वरोजगार गतिविधियों एवं विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाएं।  कार्यशाला में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित लखपति दीदी की भी समस्याओं को सुना गया तथा उनके सामाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कार्यशाला में स्वयं सहायता समूहों के गठन, बैंक लिंकेज, आजीविका गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, स्वरोजगार योजनाओं एवं अन्य लाभार्थीपरक योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। 

      संवाद कार्यक्रम से पहले जिलाधिकारी एवं ब्लाक प्रमुख ने  ने परिसर में ही वृक्षारोपण कर उपस्थित जन सामान्य से  अधिक से अधिक पौध लगाने की अपील की. इस दौरान ब्लॉक परिषद मे स्वयं सहायता समूहों के द्वारा बनाये गए उत्पादों से संबंधित स्टॉल लगाया था जिसका जिलाधिकारी द्वारा अवलोकन कर जानकारी ली गयी। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत अन्नप्राशन एवं गोद भराई जिलाधिकारी द्वारा  किया गया।  

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख भदौरा, ब्लॉक प्रमुख रेवतीपुर, उपायुक्त स्वतः रोजगार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, खंड विकास अधिकारी भदौरा, एवं रेवतीुपर एवं अन्य संबंधित अधिकारी सहित क्षेत्रीय गणमान्य जन  उपस्थित रहे।

Views: 10


Leave a Reply